{"_id":"5bc771bbbdec221a020c48cf","slug":"171539797435-hardoi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"छलावे में नहीं आने वाला सर्वसमाज-राजवर्धन","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
छलावे में नहीं आने वाला सर्वसमाज-राजवर्धन
Updated Wed, 17 Oct 2018 11:00 PM IST
विज्ञापन
हरदोई। अखिल भारतीय क्षत्रिय कल्याण परिषद के तत्वावधान में चल रहा क्रमिक अनशन बुधवार को पांचवें दिन भी जारी रहा। वक्ताओं ने केंद्र सरकार को चेतावनी देकर कहा कि एससी-एसटी एक्ट को वापस लेना ही होगा। ऐसा न होने पर लोकसभा चुनाव में गंभीर परिणाम देखने को मिलेंगे। सर्व समाज अब छलावे में आने वाला नहीं है।
कलक्ट्रेट परिसर में चल रहे अनशन में अखिल भारतीय क्षत्रिय महासभा के राष्ट्रीय सचिव राजवर्धन सिंह ने कहा कि यह आंदोलन सिर्फ अब बाबू जी का ही नहीं बल्कि सर्वसमाज का है। सरकार को एससी-एसटी कानून वापस लेना ही होगा। पूर्व विधायक गंगा सिंह चौहान ने कहा कि देश का किसान और आम जन महंगाई से त्रस्त हैं। इसका कारण सरकार की नीतियां हैं। सरकार इस ओर चिंता के बजाए खजाना भरने में लगी है। पेट्रोल और डीजल के दामों को जीएसटी के दायरे में लाकर बढ़ती महंगाई पर अंकुश लगाया जा सकता है। इस मौके पर गजेंद्र पाल सिंह, राजीव सिंह, अरुण सिंह, बृजपाल सिंह तोमर, प्रयाग सिंह, सुधीर यादव, नीरज शर्मा आदि मौजूद रहे।