फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1700 registration in inspire scheme

इंस्पायर अवार्ड योजना में जिले से 1700 पंजीकरण

Thu, 14 Oct 2021 08:21 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 14 Oct 2021 08:21 PM IST
विज्ञापन
1700 registration in inspire scheme
हरदोई। बाल वैज्ञानिकों की प्रतिभा को पहचानने, उनके कौशल को बढ़ावा देने की मंशा से संचालित इंस्पायर अवार्ड योजना में अंतिम दिन से एक दिन पूर्व सिर्फ 1700 पंजीकरण हुए। जबकि 15 अक्तूबर पंजीकरण की अंतिम तिथि है। जिम्मेदारों ने बताया कि दशहरा के दिन पंजीकरण न के बराबर होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जिला विद्यालय निरीक्षक वीके दुबे ने बताया कि अवार्ड के लिए बाल वैज्ञानिकों को विज्ञान की तरफ आकर्षित करने के लिए प्रत्येक वर्ष कक्षा छह से 12 तक छात्र-छात्राएं अपने विचारों को वैज्ञानिक रूप देकर योजना की वेबसाइट पर नामांकन कराया जाता है। जिसमें बेसिक शिक्षा परिषद व माध्यमिक शिक्षा परिषद विद्यालयों के बच्चों द्वारा नामांकन कराया जाता है।
विज्ञापन

वेबसाइट पर आवेदनों में मॉडलों के चयन के बाद जिला स्तरीय प्रतियोगिता आयोजित कराई जाती है। मॉडलों को राष्ट्रीय स्तर पर चयनित किया जाता है। इंस्पायर अवार्ड योजना में अभी तक 1700 छात्र-छात्राओं द्वारा पंजीकरण किया गया है व 15 अक्तूबर नामांकन की अंतिम तिथि है।
विज्ञापन
विज्ञापन

इंस्पायर एवार्ड योजना में 2019-20 में जनपद से मॉडलों का पंजीकरण कराने में जिला राष्ट्रीय स्तर पर दूसरा स्थान पा चुका है, जबकि करोना काल में 2020-21 में पंजीकरण कराने में जनपद का राज्य में दूसरा स्थान था।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed