फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   17 works costing 2.37 crores were handed over to the public

Hardoi News: 2.37 करोड़ की लागत के 17 काम जनता को सौंपे

Sun, 30 Jul 2023 12:28 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 30 Jul 2023 12:28 AM IST
विज्ञापन
17 works costing 2.37 crores were handed over to the public
बेहंदर। पंचायत निधि व मनरेगा अंश की 2.37 करोड़ लागत की 17 परियोजनाओं को जनप्रतिनिधियों ने जनता को सौंपा है। मिश्रिख सांसद, बालामऊ विधायक व एमएलसी ने संयुक्त रूप से बटन दबाकर नवनिर्मित पंचायत भवन व अस्थाई पशु आश्रय स्थलों का लोकार्पण किया। ब्लॉक परिसर पार्क में शहीदों की मूर्तियों को लगवाया गया है।
विज्ञापन

शनिवार को ब्लॉक परिसर में स्थित नवनिर्मित बिस्मिल अशफाक एकता पार्क, चार अस्थाई पशु आश्रयस्थल व 13 पंचायत भवनों का सांसद अशोक रावत, विधायक रामपाल वर्मा व एमएलसी ने संयुक्तरूप से फीता काटकर शुभारंभ किया। पार्क मे स्थित अमर शहीद पंडित रामप्रसाद बिस्मिल व अशफाकउल्ला खां की मूर्तियों का भी अनावरण किया। सांसद ने कहा कि गांवों का विकास और छुट्टा मवेशियों की समस्याओं से किसानों को छुटकारा दिलाना डबल इंजन सरकार की प्राथमिकता में है। कहा कि किसानों की आमदनी में बढ़ोत्तरी और ग्रामीणों के काम गांव में निपटाने के उद्देश्य से पंचायत भवन कार्यालयों की स्थापना कराई जा रही है।
विज्ञापन

ब्लॉक परिसर पार्क में अमर शहीदों की मूर्तियों की स्थापना अतिरिक्त कार्यक्रम अधिकारी आलोक अस्थाना ने स्वयं के संसाधनों से करवाई है। कार्यक्रम में श्रम रोजगार उपायुक्त रवि प्रकाश सिंह, बीडीओ उमेश अग्रवाल, एपीओ आलोक अस्थाना, भाजपा मंडल अध्यक्ष सुरेश वर्मा, सुधाकर सिंह, विभा त्रिपाठी, गौरव मिश्रा, कवि प्रांजुल अस्थाना सहित क्षेत्रीय प्रधान मौजूद रहे।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------------------
इन गांवों को मिले पंचायत भवन व आश्रयस्थल
ब्लॉक परिसर में कराए गए लोकार्पण में देवनाथपुर, कुतुबपुर, हुसैनपुर, औरामऊ, रैसाें, विरौली, संतोषा, घुसपहा, भीठी, हेवली, हिया, महमूदपुर लाल्ता व बेहंदर खुर्द को पंचायत भवन और महसोना, उसरहा, अललीपुरटंडवा व बड़ागांव को अस्थाई पशु आश्रयस्थल मिले हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed