फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   17 houses burnt by fire, loss of millions

आग से 17 घर जलकर राख, लाखों का नुकसान

Sun, 07 May 2017 12:47 AM IST
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई Updated Sun, 07 May 2017 12:47 AM IST
विज्ञापन
17 houses burnt by fire, loss of millions
जला हुआ मकान देखते अग्किांड पीड़ित - फोटो : amarujala

मल्लावां । अज्ञात कारण से लगी आग से 17 घरों समेत घर में रखी नगदी व अन्य सामान जलकर राख हो गया। ग्रामीणों ने पंपसेट व फायर ब्रिगेड की गाड़ी की मदद से घंटों की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया। करीब 16 लाख रुपये के नुकसान का आंकलन किया गया है ।

विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र के गांव बलेहरा कमालनगर में शनिवार की दोपहर गांव के एक घर में अज्ञात कारण से आग लग गई। ग्रामीण कुछ समझ पाते इससे पहले ही हवा का साथ पाकर आग ने विकराल रूप धारण कर लिया। देखते देखते आग ने आस पास के 16 अन्य मकानों को भी चपेट में ले लिया।
विज्ञापन


ग्रामीणों ने पंपसेट व अन्य संसाधनों से आग बुझाने के प्रयास शुरू कर दिए, लेकिन कोई खास असर नहीं हुआ। जानकारी मिलने के बाद फायर ब्रिगेड की गाड़ी मौके पर पहुंची। लगभग दो घंटे की मशक्कत के बाद आग पर काबू पाया जा सका, लेकिन तब तक गांव के दुरविजय सिंह, विजयबहादुर, कुष्णपाल सिंह, सुरेंद्र पाल सिंह, शिवप्रताप सिंह, राजपाल सिंह, जितेंद्र सिंह, हरिशरण सिंह, अमर सिंह, वीरपाल सिंह, देवेंद्र सिंह, हरी सिंह, छोटे सिंह, केहरि सिंह, शेरसिंह, निर्भय सिंह व अवधेश सिंह के घर, अंदर रखी गृहस्थी और नगदी समेत अन्य सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


विजय बहादुर सिंह ने बताया कि उसके घर में डेढ़ लाख रुपये रखे थे। घटना की जानकारी मिलने के बाद  पुलिस, तहसीलदार राजेश कुमार, लेखपाल हरिशंकर मौके पर पहुंच गए और नुकसान का आंकलन किया। लेखपाल हरीशंकर ने बताया कि आगिभनकांड में लगभग 16 लाख रुपये के नुकसान का अनुमान है। तहसीलदार राजेश कुमार ने पीड़ितों को जल्द मुआवजा दिलाने की बात कही।

 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed