फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   16 labourers and six of their family members were rescued after a raid on a brick kiln and sent back to Badaun.

Hardoi News: ईंट भट्ठे पर छापा डाल 16 मजदूर और उनके छह परिजन छुड़ाए, वापस भेजे बदायूं

Mon, 08 Dec 2025 10:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 08 Dec 2025 10:30 PM IST
विज्ञापन
16 labourers and six of their family members were rescued after a raid on a brick kiln and sent back to Badaun.
हरदोई। बालामऊ जंक्शन के पास स्थित एक ईंट भट्ठे पर सोमवार को नायब तहसीलदार के नेतृत्व वाली टीम ने छापा डाल दिया। दावा है कि जबरन मजदूरी कराने के लिए लाए गए 16 मजदूरों और उनके छह परिजनों को छुड़ा लिया गया। वाहन का इंतजाम कर इन सभी को इनके घरों के लिए रवाना कर दिया गया। पूरी कार्रवाई केंद्र सरकार के अनुसूचित जाति मंत्रालय से आई गोपनीय शिकायत के बाद हुई है।
विज्ञापन

जनपद में बड़ी संख्या में ईंट भट्ठे हैं। ईंट भट्ठों पर पथाई का काम शुरू होने वाला है। पथाई का काम करने के लिए गैर जनपदों और प्रदेशों से मजदूर आते हैं। ज्यादातर मजदूर किसी न किसी ठेकेदार के माध्यम से आते हैं। ऐसे ही एक ईंट भट्ठे पर मजदूरों को बंधक बनाकर काम कराए जाने की गोपनीय शिकायत अनुसूचित जाति मंत्रालय में हुई थी। इस पर जिला प्रशासन को कार्रवाई के निर्देश मिले।
विज्ञापन

संडीला की नायब तहसीलदार अनुपम वर्मा के नेतृत्व में टीम ने भट्ठे पर छापा डाल दिया। यहां से बदायूं जनपद के गौरा निवासी बबलू, सुमित, किशनलाल, विकास, संजय, विश्वजीत और छोटू मौजूद मिले। साथ ही संभल जनपद के नगरिया निवासी गुड्डू, राजा, पंकज और ईसमपुर निवासी मानकचंद्र भी मिले। इन सभी ने यहां कल्लू ठेकेदार के माध्यम से आने की बात कही। साथ ही यह भी बताया कि रविवार रात ही उन लोगों को भट्ठे पर काम करने के लिए छह छह हजार रुपये मिले थे। इनमें से पांच पांच हजार रुपये ठेकेदार कल्लू ने ले लिए। भट्ठे के मुनीम मुकुंद ने बंधक बनाए जाने की बात से इनकार किया है। कहा कि ठेके पर मजदूर आते हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन



15 दिन पहले नहीं रविवार की शाम ही आए थे मजदूर
ईंट भट्ठे के मुनीम मुकुंद बिहारी ने बताया कि बंधक बनाकर मजदूरी कराए जाने की बात बिल्कुल गलत है। रविवार शाम ही सारे मजदूर आए थे, जबकि टीम में शामिल लोगों ने 15 दिन पहले से मजदूरों के काम करने का आरोप लगाया है। उन्होंने बताया कि भट्ठा परिसर में सीसीटीवी कैमरे लगे हैं। इनके फुटेज दिखवाए जा सकते हैं। रविवार रात ही सभी मजदूरों को रुपये भी दिए गए थे। मुकुंद बिहारी ने बताया कि बदायूं निवासी रामू के नाम से शिकायत की गई थी, लेकिन यह मजदूर ईंट भट्ठे पर काम ही नहीं करते हैं। यह आरोप लगाया कि कुछ लोग कई और ईंट भट्ठों की झूठी शिकायत इसी तरह कर चुके हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed