फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   15,744 applicants will try their luck for khaki

Hardoi News: खाकी के लिए किस्मत आजमाएंगे 15,744 आवेदक

Fri, 30 Aug 2024 04:44 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 30 Aug 2024 04:44 AM IST
विज्ञापन
15,744 applicants will try their luck for khaki
हरदोई। जिले में दो दिन खाकी के लिए 15,744 आवेदक किस्मत आजमाएंगे। सभी 11 परीक्षा केंद्रों पर होने वाली परीक्षा पर प्रशासन व पुलिस की नजर रहेगी। परीक्षा के लिए बृहस्पतिवार को शहर में आवेदकों का आना शुरू हो गया। परीक्षा केंद्रों पर कक्ष निरीक्षकों व अन्य कर्मचारियों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई।
विज्ञापन

प्रदेश सरकार की ओर से सामान्य पुलिस भर्ती प्रक्रिया के तहत परीक्षा आयोजित की जा रही है। शुक्रवार व शनिवार को शहर के 11 केंद्रों पर परीक्षा होनी है। इसके लिए बृहस्पतिवार को केंद्रों पर कक्षा निरीक्षकों की उपस्थिति सुनिश्चित की गई और अधिकारियों ने परीक्षा केंद्रों का निरीक्षण कर तैयारियों व सुरक्षा व्यवस्था का जायजा लिया। परीक्षा दो पालियों में सुबह 10 बजे और दोपहर तीन बजे से होगी। इसके लिए आवेदक को दो घंटे पहले पहुंचना होगा। प्रत्येक पाली में 3936 आवेदक परीक्षा में शामिल होंगे। परीक्षा के लिए परिवहन निगम की ओर से आवेदकों का निशुल्क सेवा प्रदान की जा रही है। बृहस्पतिवार को प्रथम पाली में परीक्षा में शामिल होने वाले आवेदकों का आना शुरू हो गया। आवेदकों परीक्षा केंद्रों के आस-पास ही रहने के लिए स्थान खोजा। जिनको स्थान नहीं मिला। उन लोगों ने रोडवेज बस स्टेशन और रेलवे स्टेशन पर रात गुजारी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed