{"_id":"5ce9812ebdec22074a6aee05","slug":"155880688018-hardoi-news20","type":"story","status":"publish","title_hn":"बाबा के अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
बाबा के अंतिम संस्कार में गया युवक गंगा में डूबा
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
माधौगंज (हरदोई)। बाबा के अंतिम संस्कार के बाद कन्नौज जनपद के महादेवी घाट पर गंगा स्नान करते समय पौत्र फुफेरे भाई के साथ गहरे पानी में चला गया। डूबते देख मल्लाहों ने भी नदी में छलांग लगा दी तो नाति को सकुशल निकाल लिया गया लेकिन पौत्र की मौत हो गई। शनिवार को कन्नौज के गोताखोरों ने उसका शव तलाश लिया।
माधौगंज कस्बे के नेहरू नगर निवासी हरिशंकर पटवा (75) का निधन शुक्रवार को हो गया था। हरिशंकर का पुत्र पप्पू परिवार के साथ पिछले कुछ वर्ष से सीतापुर के महमूदाबाद में रह रहा है। पिता की मौत की सूचना पर पप्पू परिवार के साथ शुक्रवार को माधौगंज आया। कन्नौज में गंगा के किनारे महादेवी घाट पर शुक्रवार शाम हरिशंकर पटवा का अंतिम संस्कार किया गया। अंतिम संस्कार के बाद हरिशंकर का पौत्र हर्षित (22) पुत्र पप्पू फुफेरे भाई रवि (20) पुत्र रामकुमार के साथ गंगा में नहाने लगा। गंगा स्नान के दौरान ही दोनों डूबने लगे। मल्लाहों ने यह देखकर नदी में छलांग लगा दी और रवि को सकुशल निकाल लिया, लेकिन हर्षित का कोई पता नहीं चला। शनिवार सुबह कन्नौज के गोताखोरों की मदद से शव को खोजने का प्रयास किया गया। सुबह साढ़े दस बजे हर्षित का शव मिल गया। घटना से परिजनों में कोहराम मच गया। हर्षित दो भाइयों में छोटा था।