फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   150,000 children forced to sit on the floor; furniture exists only on paper

Hardoi News: डेढ़ लाख नौनिहाल जमीन पर बैठने को मजबूर, फाइलों में ही सिमटा फर्नीचर

Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:33 PM IST
विज्ञापन
150,000 children forced to sit on the floor; furniture exists only on paper
फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 
हरदोई। परिषदीय विद्यालयों में कायाकल्प के तहत भारी भरकम बजट व्यय किया जा रहा है मगर बच्चों को फर्नीचर उपलब्ध नहीं हो सका। जिले में आज भी डेढ़ लाख विद्यार्थी जमीन पर पट्टी बिछाकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। फर्नीचर की व्यवस्था फाइलों में ही सिमटी कर रह गई है।
विज्ञापन


जिले में 3,446 परिषदीय विद्यालय संचालित हैं। यहां पर 3.50 लाख विद्यार्थी शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं। इन विद्यालयों में कायाकल्प योजना के तहत विद्यार्थियों को सभी मूलभूत सुविधाएं उपलब्ध कराने के निर्देश हैं। इनमें विद्यार्थियों के लिए फर्नीचर की व्यवस्था भी शामिल है। जिले में जूनियर विद्यालयों में फर्नीचर उपलब्ध कराने का दावा किया जा रहा है मगर 1,860 प्राथमिक विद्यालयों में अभी भी फर्नीचर नहीं है। इससे एक लाख 60 हजार विद्यार्थी फर्श पर टाट-पट्टी पर बैठकर शिक्षा ग्रहण कर रहे हैं।
विज्ञापन


यह है बानगी
-विकास खंड भरावन के प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर की प्रभारी प्रधानाध्यापिका मीनाक्षी शुक्ला ने बताया कि 71 छात्र-छात्राएं पंजीकृत हैं। इन बच्चों के लिए आज तक फर्नीचर उपलब्ध नहीं हो सका। इससे इनको जमीन पर बैठकर शिक्षा ग्रहण करनी पड़ रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-विकास खंड भरखनी के प्राथमिक विद्यालय सिलवारी की इंचार्ज अध्यापिका गीता वर्मा के अनुसार विद्यालय में 202 विद्यार्थी पंजीकृत हैं मगर यहां पर भी फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है।
-विकास खंड हरपालपुर के प्राथमिक विद्यालय हड़हा इंचार्ज अध्यापक आशीष कुमार ने बताया कि विद्यालय में 57 बच्चे पंजीकृत हैं। विद्यालय में फर्नीचर न होने से बच्चों को जमीन पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।
विकास खंड भरावन के प्राथमिक विद्यालय प्रतापखेड़ा की प्रभारी प्रधानाध्यापिका जानवी अवस्थी ने बताया कि विद्यालय में 74 बच्चे पंजीकृत हैं। यहां पर फर्नीचर की व्यवस्था नहीं है। इसलिए बच्चों को टाट-पट्टी पर बैठकर पढ़ाई करनी पड़ रही है।

यह है जिले की स्थिति

कुल विद्यालय-3,446

प्राथमिक विद्यालय-2,419

जूनियर हाईस्कूल-620

संविलियन विद्यालय-407

कुल विद्यार्थी- 3.56 लाख

बिना फर्नीचर के विद्यालय- 1,860

बिना फर्नीचर वाले विद्यालय के बच्चे-1.65 लाख

जिले के जूनियर विद्यालयों में फर्नीचर पहुंच गया है। प्राथमिक विद्यालयों में फर्नीचर के लिए प्रस्ताव शासन को भेजा गया है। प्रस्ताव शासन स्तर पर लंबित है। उम्मीद है कि एक दो माह में इन विद्यालयों में भी फर्नीचर आ जाएगा। -डीएल राना, बीईओ मुख्यालय

फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 

फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 

फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 

फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 

फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 

फोटो-16-प्राथमिक विद्यालय गोपालपुर में टाट पट्टी पर बैठे बच्चे। संवाद 

विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed