{"_id":"6193ef9a61e68c5f1438d038","slug":"14-officers-sallery-cut-hardoi-news-knp6643763100","type":"story","status":"publish","title_hn":"टीकाकरण में लापरवाही पर डीएम ने 14 अफसरों का वेतन रोका","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
टीकाकरण में लापरवाही पर डीएम ने 14 अफसरों का वेतन रोका
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
हरदोई। कोरोना वैक्सीन लगाने के अभियान में लापरवाही बरतने पर डीएम अविनाश कुमार ने 14 अधिकारियों का एक दिन का वेतन रोक दिया है। वरिष्ठ कोषाधिकारी को पत्र भेजकर इसके निर्देश दिए हैं।
जिले में कोरोना वैक्सीनेशन अभियान तेजी से चलाया जा रहा है। इसकी सफलता के लिए डीएम अविनाश कुमार ने वृहद रणनीति बनाई है। बीईओ और बीडीओ के साथ ही अन्य विभागीय अधिकारियों को भी टीकाकरण अभियान में लगाया गया है। डीएम ने 15 नवंबर की शाम ऑनलाइन टीकाकरण अभियान की समीक्षा की थी।
इस दौरान टड़ियावां, अहिरोरी, भरखनी, हरपालपुर और सांडी विकास खंडों की स्थिति बेहद खराब मिली। जनपद में सबसे कम प्रगति इन्हीं पांच विकास खंडों में है। इसे गंभीरता से लेकर डीएम ने पांचों जगहों के बीईओ और टड़ियावां, अहिरोरी, हरपालपुर और सांडी के बीडीओ का एक-एक दिन का वेतन रोक दिया है। टड़ियावां, अहिरोरी, भरखनी, हरपालपुर और सांडी के सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्रों के प्रभारी चिकित्साधिकारियों का वेतन भी डीएम ने रोका है।