फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1,330 couples took seven rounds amidst mantras, 30 couples accepted the marriage.

Hardoi News: 1,330 जोड़ों ने मंत्रों के बीच लिए सात फेरे, 30 जोड़ों ने किया निकाह कुबूल

Thu, 29 Feb 2024 12:33 AM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 29 Feb 2024 12:33 AM IST
विज्ञापन
1,330 couples took seven rounds amidst mantras, 30 couples accepted the marriage.
हरदोई। सीएसएनपीजी कॉलेज में वैदिक मंत्रोच्चारण और कुरान की आयतें एक साथ गूंजीं। वैदिक मंत्रोच्चारण के बीच सात फेरा लेकर 1,330 जोड़ा एकदूजे के हुए जबकि, 30 जोड़ों ने निकाह कुबूल किया।
विज्ञापन

जिला समाज कल्याण की मुख्यमंत्री सामूहिक विवाह योजना के मेगा इवेंट का मुख्य अतिथि उच्च शिक्षा विभाग की राज्यमंत्री रजनी तिवारी, विशिष्ट अतिथि सासंद जय प्रकाश रावत ने गणेश पूजन कर शुभारंभ किया। राज्यमंत्री ने नवदंपतियों को खुशहाल वैवाहिक जीवन का आशीर्वाद दिया। डीएम व उनकी टीम को बधाई दी। भाजपा जिलाध्यक्ष अजीत सिंह बब्बन और सांसद ने नव विवाहित जोड़ों को आशीर्वाद दिया।
विज्ञापन

डीएम एमपी सिंह ने अतिथियों के प्रति आभार जताते हुए कहा कि वैवाहिक जीवन खुशहाल एवं शांतिमय बनाने के लिए एक-दूसरों को समझना बहुत जरुरी है। योजना के उपहार सभी जोड़ों को वितरित कराए। सीडीओ सौम्या गुरूरानी, सिटी मजिस्ट्रेट प्रशांत तिवारी, एडीएम स्वाती शुक्ला, जिला समाज कल्याण अधिकारी देवेंद्र सिंह, डीडीओ अरविंद कुमार, डीएसटीओ डॉ. रामप्रकाश, ब्लाॅक प्रमुख धर्मवीर सिंह पन्ने, भाजपा महिला मोर्चा अध्यक्ष अलका गुप्ता आदि मौजूद रहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed