फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   1.21 crore workers' wages stuck due to delay in payment process, notice

Hardoi News: भुगतान की प्रक्रिया में देरी से श्रमिकों की 1.21 करोड़ मजदूरी फंसी, नोटिस

Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 07 Nov 2024 10:55 PM IST
विज्ञापन
1.21 crore workers' wages stuck due to delay in payment process, notice
हरदोई। भुगतान की प्रक्रिया की समयावधि तय होने के बाद 730 ई-मस्टर रोल लंबित हो गए हैं। इससे श्रमिकों की 1.21 करोड़ रुपये की मजदूरी फंस गई है। मनरेगा में ई-मस्टर रोल पूरा होने के 15 दिन के अंदर भुगतान की प्रक्रिया पूरी किए जाने की व्यवस्था है। नौ ब्लाॅकों पर देरी के कारण 730 ई-मस्टर रोल लंबित होने पर कार्यक्रम अधिकारियों को नोटिस दिए गए हैं।
विज्ञापन

मनरेगा में जॉब कार्डधारकों को गांव में ही रोजगार के लिए ई-मस्टर रोल जारी किए जाते हैं। काम करने वाले श्रमिकों की हाजिरी लगाते हुए मस्टर रोल के पूरा होने पर ब्लॉक पर जमा कर दिया जाता है। मजदूरी के समय से भुगतान की व्यवस्था के बाद भी कार्यक्रम अधिकारियों सहित अन्य जिम्मेदार मनमानी कर रहे हैं। इससे श्रमिकों का समय से भुगतान नहीं मिल पाता है।
विज्ञापन

बताया गया कि विकास खंड हरियावां, हरपालपुर, भरखनी, शाहाबाद, अहिरोरी, पिहानी, बावन, माधौगंज व सुरसा में 730 मस्टर रोल भुगतान की प्रक्रिया के लिए 15 दिन की समय सीमा को पार कर गए हैं। इसमें करीब 7,300 से अधिक श्रमिक शामिल हैं। इनकी करीब एक करोड़, 21 लाख रुपये से अधिक मजदूरी फंस गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन

-------
भुगतान प्रक्रिया में देरी के लिए कार्यक्रम अधिकारियों को नोटिस जारी की गई है। सात दिन के अंदर साक्ष्य सहित जवाब मांगे गए हैं। संतोषजनक जवाब न आने पर संबंधित श्रमिकों को 0.05 प्रतिशत प्रतिदिन की दर से देरी भत्ता की वसूली संबंधित अधिकारियों-कर्मचारियों से की जाएगी।
-रवि प्रकाश सिंह, उपायुक्त श्रम और रोजगार
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed