फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   12 consumers left in the dark for failing to pay outstanding bills.

Hardoi News: बकाया बिल न भरने पर 12 उपभोक्ताओं के घरों में हुआ अंधेरा

Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 20 Sep 2026 11:19 PM IST
विज्ञापन
12 consumers left in the dark for failing to pay outstanding bills.
हरदोई। विद्युत वितरण निगम ने लंबे समय से बिल जमा न करने वाले बकायेदारों के खिलाफ अभियान चलाया। विशेष चेकिंग अभियान के तहत रविवार को 12 बड़े डिफॉल्टर उपभोक्ताओं के बिजली कनेक्शन काट दिए गए। बिजली कटते ही संबंधित मोहल्लों में खलबली मच गई। कुछ उपभोक्ता ने 98 हजार के आसपास बकाया बिल जमा किया।
विज्ञापन

अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह के निर्देश पर शहर में बिजली बिल बकाया वसूली अभियान चलाया जा रहा है। इसके लिए उपकेंद्र वार टीमें लगाई गई हैं। रविवार को विद्युत उपकेंद्र आशानगर के अवर अभियंता अभिषेक कुमार के नेतृत्व में टीम ने उपकेंद्र से जुड़े मोहल्ले अब्दुल पुरवा, कैनाल रोड व न्यू सिविल लाइन मोहल्लों में बकाया बिल वसूली अभियान शुरू किया।
विज्ञापन

अभियान के दौरान करीब साढ़े चार लाख रुपये से अधिक के बकाया 12 उपभोक्ताओं के कनेक्शन काट दिए गए। कुछ उपभोक्ताओं ने बकाया 98 हजार रुपये जमा भी किए, उनके कनेक्शन जोड़ दिए गए। अधिशासी अभियंता प्रेम प्रकाश सिंह ने बताया कि बिजली बिल जमा न करने वालों के खिलाफ पूरे क्षेत्र में अभियान चल रहा है, जो लगातार जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed