फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   मिड डे मील की सब्जी में निकला कीड़ा

मिड डे मील की सब्जी में निकला कीड़ा

Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Mon, 31 Dec 2018 11:30 PM IST
विज्ञापन
मिड डे मील की सब्जी में निकला कीड़ा
हरदोई। विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में मिडडे-मील में बनी सब्जी में कीड़ा निकलने से खलबली मच गई। विद्यार्थियों ने खाने से इनकार कर दिया। शिक्षक प्रधान पर और खंड शिक्षा अधिकारी ने शिक्षक पर जिम्मेदारी डालकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन

विकास खंड सुरसा के प्राथमिक विद्यालय गंगापुर में सोमवार को मिडडे-मील योजना के तहत सोयाबीन आलू की सब्जी और रोटी बनाई गई थी। जब विद्यार्थियों को भोजन परोसा गया तो एक बच्चे की सब्जी में कीड़ा दिखा। जिस पर बच्चों ने खाने से इनकार कर दिया और कुछ बच्चे अभिभावकों को बुला लाए। अभिभावकों ने जब विद्यालय के प्रधानाध्यापक के विषय में पूछा तो तैनात शिक्षामित्र मन्नी लाल और वंदना पांडेय ने बताया कि प्रधानाध्यापक देवेश कुुमार पटेल बीआरसी गए हैं। विद्यालय की रसोइयां मायादेवी ने बताया कि सोयाबीन व आलू प्रधान के घर से आया है। उसी से सब्जी बनाई गई थी। इससे विद्यालय में काफी देर तक हंगामा होता रहा है। प्रधानाध्यापक देवेश कुमार पटेल ने बताया कि मिडडे-मील बनवाने की जिम्मेदारी ग्राम प्रधान की है। वह विद्यालय से बीआरसी पर चले आए थे। उनसे जब विद्यालय में भोजन की जांच करने के लिए गठित कमेटी के विषय में पूछा गया तो बोले कोई सदस्य आता ही नहीं। इस संबंध में जब खंड शिक्षा अधिकारी सुरसा भगवान राव ने जानकारी की गई तो उन्होंने बताया कि मिडडे-मील की गुणवत्ता की जिम्मेदारी विद्यालय प्रधानाध्यापक की है। शिक्षक उनसे मिलने आए थे। इससे उनकी जिम्मेदारी कम नहीं हो जाती है। उन्होंने घटना के विषय में जानकारी न होने की बात कहकर पल्ला झाड़ लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed