{"_id":"36ddf1752c2e5cf539eccda8720ad9b8","slug":"11-animals-died-after-eating-poisonous-seeds-hindi-news","type":"story","status":"publish","title_hn":"जहरीला दाना खाकर 11 जानवरों की मौत","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जहरीला दाना खाकर 11 जानवरों की मौत
अमर उजाला ब्यूरो, हरदोई।
Updated Sun, 21 Feb 2016 11:52 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
शहर कोतवाली में जहरीला दाना खाने से 11 पशुओं की मौत हो गई। घटना से गांव में सनसनी फैल गई। पुलिस मौके पर पहुंची और पशुओं का पोस्टमार्टम कराकर दफनाया गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
शहर कोतवाली के समुदा निवासी रामरूप शनिवार को दाना विक्रेता से दाना लेकर आया था। उसने दाना अपने जानवरों को दे दिया, जिससे उसकी सात भैंस, दो गाय, सात बछड़े बीमार हो गए। बीमार जानवरों को दवा दी गई, लेकिन उसकी दो भैंस, दो गाय, एक-एक पड़वा पड़िया की मौत हो गई। इस घटना से गांव में सनसनी फैल गई। कहा कि उसी दाने की दुकान से जोगीपुर निवासी सुरेंद्र भी दाना लाया था। इससे उसकी एक भैंस, दो पड़िया की मौत हो गई।
घटना की जानकारी होने पर मुख्य पशु चिकित्साधिकारी भूपेंद्र प्रताप सिंह ने टीम को मौके पर भेजा और पशुओं का पोस्टमार्टम कराया। बताया कि दाना किसी कंपनी का नहीं था। बाजार से खरीदा गया था। एसआई पवन तिवारी ने मौके पर पहुंचकर मामले की जांच पड़ताल की। उन्होंने पशुओं को पोस्टमार्टम कराने के उपरांत दफन करा दिया। बताया कि दान विक्रेता रेस्टोरेंट आदि से बचे भोजन से दाना तैयार करता था, उसी में कुछ मिल गया। मामले की जांच की जा रही है।