फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100,000 kept for mother's operation and jewel theft

Hardoi News: मां के ऑपरेशन के लिए रखा एक लाख व जेवर चोरी

Tue, 29 Jul 2025 10:42 PM IST
कानपुर ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई
संवाद न्यूज एजेंसी, हरदोई Updated Tue, 29 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
100,000 kept for mother's operation and jewel theft
बेहटा गोकुल। ग्राम कपूरपुर बरोहन में सोमवार रात चोरों ने एक मकान को अपना निशाना बनाया। इसमें आभूषण व एक लाख की नकदी चोर ले गए। चोरों ने मकान में दो जगह सेंध लगाई। पीड़िता ने अपनी मां के ऑपरेशन के लिए नकदी जोड़ रखी थी।
विज्ञापन

ग्राम कपूरपुर बहोरन निवासी गुड्डी अपनी मां गायकोरा के पास रहती हैं। इन दिनों उसकी मां बीमार हैं। वह शाहजहांपुर के प्राइवेट अस्पताल में भर्ती हैं। गुड्डी के पति रामकिशोर मेरठ में रहकर पाइप लाइन डालने वाली कंपनी में काम करते हैं। सोमवार की रात वह अपने चार बच्चों के साथ बरामदे में सो रही थी। सोमवार की सुबह जब गुड्डी उठी तो उसे कमरे का सामान फैला मिला। आभूषण व नकदी भरा बक्सा गायब मिला। चोरों ने मकान की दीवार में दो जगह सेंध लगाई।
विज्ञापन

गुड्डी ने बताया कि बक्से को चोरों ने 50 मीटर दूर एक खेत में डाल दिया। उसमें रखा एक सोने का हार, चार जोड़ी पायल, एक जोड़ी झुमके, पांच लीटर घी का जार समेत एक लाख रुपए नकद चोर चुरा ले गए। पुलिस की फोरेंसिक टीम ने मौके से नमूने जुटाए। गुड्डी ने बताया कि उसकी मां के गुर्दे में फोड़ा है। मां के आपरेशन के लिए उसने 50 हजार रुपये की भैंस व 50 हजार रुपए के यूकेलिप्टस के पेड़ बेच कर रुपए इकट्ठा किए थे। थाना प्रभारी प्रेमपाल सिंह ने बताया कि मामला संज्ञान में है। जांच की जा रही है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed