फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   100 sacks of deadly chemicals found at a mill producing fortified flour, gram flour, and semolina.

Hardoi News: फोर्टिफाइड आटा, बेसन और सूजी मिल में मिला 100 बोरी घातक रसायन

Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Sun, 09 Aug 2026 10:32 PM IST
विज्ञापन
100 sacks of deadly chemicals found at a mill producing fortified flour, gram flour, and semolina.
हरदोई। फोर्टिफाइड आटा, बेसन और सूजी मिल में मानव स्वास्थ्य के लिए घातक रसायन बड़ी मात्रा में मिला। खाद्य और औषधि विभाग ने पूरी पड़ताल के बाद रसायन और खाद्य पदार्थों के नमूने लिए है। वहीं घातक रसायन मिलने पर संडीला के औद्योगिक क्षेत्र के फेज-वन की सांवारिया इंडस्टीज प्राइवेट लि. के निदेशक सहित चार के विरुद्ध प्राथमिकी दर्ज करा दी है।
विज्ञापन

खाद्य सुरक्षा और औषधि विभाग की टीम ने संडीला के औद्यागिक फेस-वन की मेसर्स सांवारिया इंडस्ट्रीज प्रा. लि. पर छह अगस्त को छापेमारी की। वहां पर फैक्टरी के अंदर बेसन, आटा, मैदा और सूजी बनाए जाने का काम होता है, लेकिन वहीं पर प्रति बोरी 51 किलोग्राम वजन की 100 बोरी रसायन भी भंडारित मिला। टीम की जानकारी पर मंडलीय खाद्य सुरक्षा अधिकारी विपुल वर्मा, मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन ने टीम के साथ मिल में बिक्री के लिए फोर्टिफाइड बेसन, आटा, मैदा और सूजी भंडारित मिली।
विज्ञापन

सील पैक बोरियों को खुलवाकर सभी खाद्य पदार्थों के नमूने लिए गए। टीम ने मिल में मिले करीब 5,100 किलोग्राम सफेद रंग के रसायन को प्रथम दृष्टया संदिग्ध माना। मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी कुमार चित्रसेन की तरफ से कोतवाली संडीला में दर्ज कराई गई प्राथमिकी में मेसर्स सांवरिया इंडस्ट्रीज प्रा. लि., फर्म के निदेशक राजू अग्रवाल, बाल कृष्ण अग्रवाल और खाद्य कारोबारी प्रतिनिधि रायबरेली के विद्या निकेतन सत्यनगर काली मंदिर निवासी सर्वेश दुबे को नामजद किया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मुख्य खाद्य सुरक्षा अधिकारी ने दर्ज कराई प्राथमिकी में कहा है कि मिल के पिछले हिस्से में भंडारित गेहूं के पास ही रखे सफेद रसायन के संबंध में कारोबारी प्रतिनिधि सर्वेश दुबे ने इसे कैल्शियम बताया। सर्वेश दुबे ने सफेद रसायन को पशु आहार (विहीट ब्रान) में उपयोग में लाए जाने की जानकारी दी। वहीं यह सफेद रसायन को फोर्टिफाइड आटा, बेसन, मैदा और सूजी में अपमिश्रित किए जाने से मानव स्वास्थ्य के घातक है। बताया कि मिल से लिए गए नूमनों को जांच के लिए प्रयोगशाला भिजवा दिया गया है। जांच रिपोर्ट आने के बाद आगे की कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed