फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hardoi News ›   10 vehicles collide in fog on Lucknow-Agra Expressway, 13 injured

Hardoi News: लखनऊ-आगरा एक्सप्रेसवे पर कोहरे में टकराए 10 वाहन, 13 लोग घायल

Thu, 05 Feb 2026 10:47 PM IST
Kanpur	 Bureau कानपुर ब्यूरो
Updated Thu, 05 Feb 2026 10:47 PM IST
विज्ञापन
10 vehicles collide in fog on Lucknow-Agra Expressway, 13 injured
बेहटामुजावर (उन्नाव)। आगरा-लखनऊ एक्सप्रेसवे पर बेहटामुजावर थाना क्षेत्र में बृहस्पतिवार सुबह घने कोहरे में हादसा हो गया। खुले इमरजेंसी कट से निकल रहे ट्रेलर में पहले ट्रक, फिर बस और 10 अन्य छोटे-बड़े वाहन टकरा गए। हादसे में एक कार के परखच्चे उड़ गए और कुल 13 लोग घायल हो गए। घटना के बाद लोगों में चीख-पुकार मच गई। एक्सप्रेसवे पर करीब दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन

सुबह करीब सात बजे घना कोहरा छाया हुआ था। इसी दौरान जोगिकोट गांव के पास बने इमरजेंसी कट से पहले खाली ट्रेलर आगरा-लखनऊ लेन पर निकला। इसके बाद चालक ने वाहन को पीछे करके लखनऊ-आगरा लेन पर बांगरमऊ की ओर मोड़ने का प्रयास किया। इसी दौरान तेज रफ्तार ट्रक ट्रेलर से टकरा गया। यूपीडा की गश्ती टीम ने एक अन्य ट्रेलर को रोका तो पीछे से आ रही कार भी रुक गई। इस दौरान तेज रफ्तार स्लीपर बस का चालक कोहरे के कारण कार को टक्कर मारते हुए ट्रेलर में जा भिड़ा। इसके बाद अन्य वाहन भी आपस में टकराते चले गए। कुल 10 वाहन क्षतिग्रस्त हुए। सूचना मिलते ही पुलिस और यूपीडा की रेस्क्यू टीम मौके पर पहुंची और एंबुलेंस की मदद से सभी 13 घायलों को बांगरमऊ सीएचसी पहुंचाया। गंभीर रूप से घायल छह लोगों को जिला अस्पताल रेफर किया गया।
विज्ञापन


जिला अस्पताल में चिकित्सकों ने घायलों को भर्ती कर इलाज शुरू किया। जिलाधिकारी गौरांग राठी ने अस्पताल पहुंचकर घायलों का हाल जाना और स्वास्थ्य अधिकारियों को व्यवस्थाएं बेहतर रखने के निर्देश दिए। सीओ संतोष सिंह ने बताया कि कोहरे के कारण दुर्घटना हुई। घायलों का इलाज चल रहा है और उनके परिजनों को सूचित कर दिया गया है। क्षतिग्रस्त वाहनों को हटाकर यातायात सामान्य कर दिया गया है और हादसे का कारण बने खुले इमरजेंसी कट को भी बंद करा दिया गया है। दुर्घटना के चलते एक्सप्रेसवे पर दो घंटे तक यातायात बाधित रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन






हादसे में ये लोग हुए घायल

दुर्घटना में सुल्तानपुर जिले के राजेंद्र नगर निवासी रत्नेश चौरसिया (20 वर्ष) और हरियाणा के हिसार निवासी लीला (27 वर्ष) घायल हुए हैं। बिहार के बेगूसराय निवासी रितेश (25 वर्ष) और उनके भाई विक्रम (28 वर्ष) भी चोटिल हुए हैं। अमेठी के निमियापुर निवासी रेनू यादव (37 वर्ष) पत्नी रामशरण, प्रमिला (38 वर्ष) पत्नी शंकर, सोनिया (30 वर्ष) पुत्री राजाराम यादव और प्रमोद (35 वर्ष) भी इस हादसे का शिकार हुए हैं। महाराजगंज जिले के किशनपुर मितौली गांव निवासी दीपू (22 वर्ष) पुत्र मोहन जायसवाल, उनकी मां लक्ष्मीना (60 वर्ष) और खेमरियाकला विंध्याचल निवासी नीतेश मिश्रा (35 वर्ष) भी घायल हुए हैं। इटावा जिले के मलायन बढ़पुर निवासी विवेक (26 वर्ष) श्रीराम और शिवम (26 वर्ष) भी चोटिल हुए हैं। गंभीर रूप से घायल रेनू यादव, विवेक, लीला, नितेश मिश्र, रत्नेश चौरसिया और दीपू जायसवाल को आगे के इलाज के लिए जिला अस्पताल भेजा गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed