{"_id":"69f8d484dbac662956038821","slug":"youth-missing-under-suspicious-circumstances-police-scanning-cctv-footage-hapur-news-c-135-1-hpr1006-140873-2026-05-04","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: संदिग्ध हालत में युवक लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: संदिग्ध हालत में युवक लापता, सीसीटीवी खंगाल रही पुलिस
विज्ञापन
पिलखुवा। कोतवाली क्षेत्र के अंतर्गत गांव खैरपुर खैराबाद में एक युवक संदिग्ध परिस्थितियों में लापता हो गया। पुलिस सीसीटीवी खंगाल रही है। पुलिस ने इस मामले में एक युवक को हिरासत में लेकर उससे पूछताछ की है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।
बड़े भाई सचिन कुमार के अनुसार विपिन कुमार (33) बीते बृहस्पतिवार को बाइक लेकर घर से निकला था, लेकिन इसके बाद वापस नहीं लौटा। काफी तलाश के बाद भी उसका कोई सुराग नहीं लग पाया। उसका मोबाइल भी उसी दिन से बंद आ रहा है, जिससे परिवार की चिंता बढ़ गई है। उन्होंने बताया कि विपिन को आखिरी बार दो युवकों के साथ बाइक पर देखा गया था। इसी आधार पर पुलिस ने एक युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू की है। पूछताछ में युवक ने बताया कि विपिन उसे पुलिया के पास मिला था, इसके बाद उसने जनसेवा केंद्र ले जाकर पैसे निकलवाने और फिर रास्ते में उसकी बाइक से उतरकर वह चला गया। लापता युवक के पत्नी ज्योति, बेटी कनिका और दो माह की बच्ची है। जिससे घर में कोहराम मचा है।
सीओ अनिता चौहान ने बताया कि गुमशुदगी में मुकदमा दर्ज किया जा चुका है। सभी संभावित स्थानों के सीसीटीवी खंगाले जा रहे हैं और जल्द ही पूरे मामले का खुलासा किया जाएगा।