{"_id":"6aa6e17a9e6a9a7e300ffb88","slug":"jms-world-school-players-shine-at-the-national-kurash-championship-hapur-news-c-135-1-hpr1003-148275-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में चमके जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में चमके जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ी
विज्ञापन
जेएमएस कॉलेज में पुरुस्कृत हुए खेल प्रतियोगिता के विजेता खिलाड़ी। स्रोत: संस्थान
हापुड़। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल के खिलाड़ियों ने पंजाब में आयोजित सब जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में पदक जीतकर स्कूल और शहर का नाम रोशन किया गया। स्कूल पहुंचने पर खिलाड़ियों का स्वागत कर सम्मानित किया गया।
कुराश प्रशिक्षक प्रिंस यादव ने बताया कि पंजाब के लुधियाना स्थित गुरु नानक स्पोर्ट्स स्टेडियम के इंडोर हॉल में चार से सात सितंबर तक आयोजित सब-जूनियर राष्ट्रीय कुराश चैंपियनशिप में प्रतियोगिता के ग्रुप-1 में 30 किलोग्राम भार वर्ग के खिलाड़ी शयान ने कांस्य पदक हासिल किया।
वहीं, ग्रुप-2 में 50 किलोग्राम भार वर्ग में कुणाल कुमार ने रजत पदक अपने नाम किया। 30 किलोग्राम भार वर्ग में अभिषेक ने कांस्य पदक जबकि 44 किलोग्राम से अधिक भार वर्ग में परी यादव ने कांस्य पदक प्राप्त किया।
विज्ञापन
स्कूल प्रबंधक निदेशक डॉ. आयुष सिंघल व सचिव रोहन सिंघल ने कहा कि खेल शिक्षा का अभिन्न अंग हैं। खेल विद्यार्थियों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास, धैर्य और टीम भावना जैसे महत्वपूर्ण गुणों का विकास करते हैं।
प्रधानाचार्या डॉ. निधि मलिक ने कहा कि वर्तमान समय में भारत में खेलों के प्रति जागरूकता और संभावनाएं बढ़ रही हैं। भारतीय खिलाड़ियों ने राष्ट्रीय एवं अंतरराष्ट्रीय मंचों पर उत्कृष्ट प्रदर्शन कर देश का गौरव बढ़ाया है। इस मौके पर खेल निदेशक दीपांशु गर्ग, अंकुर पूनिया, अमित प्रताप, गीता त्यागी आदि ने खिलाड़ियों को बधाई देकर उज्ज्वल भविष्य की कामना की।