{"_id":"6aa6e2389c9fa6491c0b4f50","slug":"fire-breaks-out-in-house-due-to-short-circuit-two-people-including-a-girl-fall-ill-after-inhaling-smoke-hapur-news-c-135-1-hpr1002-148300-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, धुआं भरने से बच्ची समेत दो की तबीयत बिगड़ी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: शॉर्ट सर्किट से मकान में लगी आग, धुआं भरने से बच्ची समेत दो की तबीयत बिगड़ी
विज्ञापन
आंनद विहार कॉलोनी में फ्लैट के अंदर लगी आग।स्रोत: वीडियो ग्रैब
हापुड़। नगर कोतवाली क्षेत्र के दिल्ली रोड आनंद विहार स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर बने एक मकान में शॉर्ट सर्किट से आग लग गई। कमरे में धुएं भरने से आठ वर्षीय बच्ची समेत दो लोगों की तबीयत बिगड़ी गई। वहीं, मकान में रखा लाखों का घरेलू सामान भी जलकर राख हो गया।
पुलिस के अनुसार, दिल्ली रोड आनंद विहार स्थित प्रधानमंत्री आवास योजना की बिल्डिंग में चौथे फ्लोर पर विकास बंसल का फ्लैट है। वह बिल्डिंग के भूतल पर परचून की दुकान करते हैं। रविवार की सुबह करीब पौने नौ बजे वह अपनी पत्नी के साथ दुकान पर थे जबकि उनका पुत्र प्रियांश बंसल व आठ वर्षीय पोती वंशिका फ्लैट में मौजूद थीं।
उसी समय फ्लैट से धुएं निकलता नजर आया। आसपास के लोग भी वहां एकत्र हो गए। इसकी सूचना पुलिस व दमकल विभाग को दी गई। सूचना पर पुलिस व दमकलकर्मी चौथे फ्लोर पर पहुंचे और आग पर काबू पाने का प्रयास किया। आग लगने के कारण पूरा मकान धुएं से भर गया। इस कारण प्रियांश बंसल व वंशिका की तबीयत बिगड़ गई। किसी तरह पुलिस व दमकल कर्मियों ने पिता व बेटी को बाहर निकालकर आग पर काबू पाया लेकिन फ्लैट में रखा सारा घरेलू सामान जलकर राख हो गया।
विज्ञापन
मुख्य अग्निशमन अधिकारी अजय कुमार शर्मा ने बताया कि प्रथम दृष्टया शॉर्ट सर्किट के कारण फ्लैट में आग प्रतीत हो रहा है। आग की किसी प्रकार की कोई जनहानि नहीं हुई है। आग लगने के कारणों की पता लगाया जा रहा है।