{"_id":"6aa6e2d494af2ed5d606fa08","slug":"from-today-lord-ganesha-will-be-enshrined-in-homes-and-pandals-hapur-news-c-135-1-hpr1003-148276-2026-09-13","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: आज से घरों और पंडालों में विराजमान होंगे गणपति महाराज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: आज से घरों और पंडालों में विराजमान होंगे गणपति महाराज
विज्ञापन
कोठी गेट बाजार में एक गोदाम में ऑर्डर पर तैयार की गई भगवान गणेश की मूर्ति। संवाद
हापुड़। गणेश चतुर्थी को लेकर शहर भर में खासा उत्साह है। घरों के अलावा अलग-अलग मोहल्लों में गणपति को विराजमान करने के लिए पंडाल सजाए गए हैं। यहां सोमवार को गणपति विराजमान होंगे। पंडालों में अनोखी झांकियां सजाई जा रही हैं। पर्यावरण संरक्षण को ध्यान में रखते हुए इस बार प्लास्टर ऑफ पेरिस के स्थान पर मिट्टी की मूर्ति पर अधिक जोर है। 24 तक गणपति की पूजा के बाद 25 सितंबर को गणपति विसर्जन किया जाएगा।
शहर के कलक्टर गंज स्थित हनुमान मंदिर, श्रीनगर में गुरुद्वारे के पीछे वाली गली, आर्य नगर में लाल पार्क वाली गली, मोहल्ला गोपीपुरा, सराफा बाजार सहित शहर के विभिन्न स्थानों पर पंडाल लगाकर गणपति की मूर्ति को विराजमान कराया जाएगा। इसके साथ ही घरों में भी गणपति विराजेंगे। यहां सुबह-शाम आरती के साथ संकीर्तन का भी आयोजन किया जाएगा। शहर के अन्य मोहल्लों में भी गणपति प्रतिमा स्थापित करने के लिए रविवार को अंतिम रूप दिया गया। छोटे बच्चों में भी उत्साह देखने को मिल रहा है।
सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक विशेष मुहूर्त-
ज्योतिर्विद पं. सुबोध पांडेय ने बताया कि चतुर्थी तिथि सोमवार सुबह 7:07 बजे से प्रारंभ होकर 15 सितंबर को सुबह 7:44 बजे तक रहेगी। ऐसे में गणेश जी स्थापना के लिए सोमवार सुबह 11:02 बजे से दोपहर 1:31 बजे तक विशेष मुहूर्त है। ज्योतिर्विद प्रीति पांडेय ने बताया सोमवार को अभिजीत मुहूर्त सुबह 11:45 बजे से दोपहर 12:15 बजे तक है। राहुकाल सुबह 7:30 बजे से सुबह 9 बजे तक है। इस अवधि में गणेश जी को स्थापित न करें। उन्होंने बताया कि आर्थिक उन्नति के लिए गणेश जी को गुड़ और घी का भोग लगाकर गरीब, जरूरतमंद को भोजन या मिठाई दें। कार्य-सफलता के लिए प्रतिदिन श्री गणेश का दूर्वा या दूर्वा की माला अर्पित करें।
विज्ञापन
मिट्टी की गणेश प्रतिमाओं की अधिक रही मांग-
शहर के कोठी गेट, चंडी रोड सहित विभिन्न बाजारों में गणेश प्रतिमाओं की दुकानों पर खरीदारी के लिए रविवार को भीड़ उमड़ी रही। घरों और पंडालों में गणपति की स्थापना करने के लिए भक्त बाजार में गणपति प्रतिमा खरीदारी के लिए पहुंचे। प्रतिमा के साथ ही गणपति पंडालों को आकर्षक बनाने के लिए इस्तेमाल होने वाली झालर, फूल, कपड़े और अन्य सजावटी सामग्री की खरीदारी की गई। बाजार में मनमोहक गणेश प्रतिमाएं भक्तों का मन मोह रही थी।
दुकानदार संदीप ने बताया कि गणेश उत्सव को लेकर लखनऊ, अहमदाबाद, मुंबई से गणपति की प्रतिमाएं मंगाई गई हैं। प्लास्टर ऑफ पेरिस की जगह मिट्टी की प्रतिमाओं की अधिक मांग है। गणेश प्रतिमाओं की कीमत 300 रुपये से लेकर सात हजार रुपये तक है। प्रतिमा के आकार और उसकी सजावट के अनुसार कीमत तय की जा रही है। हालांकि पिछले साल के मुकाबले कीमतों में करीब 20 फीसदी की बढ़त हुई है।