फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   youth beaten by four people

Hapur News: शादी से लौट रहे युवक को पीटा, चार पर मुकदमा

Tue, 28 Nov 2023 09:34 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 28 Nov 2023 09:34 PM IST
विज्ञापन
youth beaten by four people
पिलखुवा। शादी से लौट रहे कार सवार युवक को रोककर पिटाई करने व अंगूठी छीनने के आरोप में पुलिस ने चार युवकों के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया है।
विज्ञापन


गांव दहपा निवासी अंकित त्यागी ने थाने पर दर्ज कराई रिपोर्ट में कहा है कि 23 नवंबर की रात करीब एक बजे वह अपने पिता महेंद्र त्यागी, भाई प्रशांत, विक्रांत और विक्रम त्यागी के साथ कार द्वारा गाजियाबाद से एक शादी समारोह में शामिल होकर गांव लौट रहा था। रघुनाथ पब्लिक स्कूल के पास चार युवक अचानक उसकी कार के सामने आ गए, जिसके चलते उसने कार रोक ली। आरोपियों ने कार का दरवाजा खोल कर उसे बाहर खींचा और पिटाई करनी शुरू कर दी। कार में सवार अन्य लोग उसे बचाने के लिए बाहर निकले तो आरोपी जान से मारने की धमकी देकर भाग गए। इस दौरान आरोपी उसकी अंगूठी छीनकर ले गए।


एसएचओ सुमन कुमार सिंह का कहना है कि पीड़ित की तहरीर पर शोभित त्यागी, पुनीत त्यागी और लक्की त्यागी को नामजद करते चार के खिलाफ मुकदमा दर्ज किया गया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है, साक्ष्यों के आधार पर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed