{"_id":"698a1193268986586d055a44","slug":"younger-brother-died-in-accident-hapur-news-c-135-1-hpr1001-136882-2026-02-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए दो भाई, एक की गई जान","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: तेज रफ्तार ट्रैक्टर-ट्रॉली की चपेट में आए दो भाई, एक की गई जान
Mon, 09 Feb 2026 10:25 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Mon, 09 Feb 2026 10:25 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
बाबूगढ़। थाना क्षेत्र के गांव बछलौता फ्लाईओवर के पास सोमवार की तड़के मिट्टी से लदी ट्रैक्टर-ट्रॉली ने पैदल जा रहे दो सगे भाइयों को टक्कर मार दी। इसमें छोटे भाई की मौत हो गई। हादसे के बाद चालक ट्रैक्टर-ट्रॉली को मौके पर छोड़कर फरार हो गया। छोटे भाई की मौत से परिवार में कोहराम मचा है और गांव में शोक की लहर है।
गांव बाबूगढ़ उर्फ चक्रसैनपुर निवासी राजू व उनके छोटे भाई राजकुमार (35) पिलखुवा स्थित कूरियर कंपनी में नौकरी करते थे। सोमवार तड़के पौने पांच बजे दोनों भाई अपनी ड्यूटी खत्म कर किसी वाहन से बछलौता फ्लाईओवर पर उतरे थे। फ्लाईओवर से उतरकर दोनों भाई पैदल ही घर लौट रहे थे। कुछ दूरी पर मिट्टी से लदी ट्रैक्टर ट्रॉली ने दोनों को टक्कर मार दी। इसमें राजकुमार गंभीर रूप से घायल हो गए, जबकि बड़े भाई राजू मामूली चोट आई।
हादसे की सूचना पर परिजन व ग्रामीण भी दुर्घटनास्थल पर पहुंचे। इसके बाद परिजनों व ग्रामीणों ने दोनों भाईयों को गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया। जहां राजकुमार की हालत गंभीर देख चिकित्सकों ने उन्हें मेरठ के लिए रेफर कर दिया। बताया जा रहा है कि प्राथमिक उपचार के बाद बड़े भाई राजू को चिकित्सकों ने घर भेज दिया था, जबकि राजकुमार की मेरठ के अस्पताल में उपचार के दौरान मौत हो गई। मृतक अपनी दो बहनों व चार भाइयों में पांचवें नंबर के थे। मृतक से बड़े भाई सतवीर सिंह यूपी पुलिस में हैं। उनके पिता हरिकिशन व बड़े भाई सतपाल की काफी पहले मौत हो चुकी है।
विज्ञापन
सीओ वरुण मिश्रा ने बताया कि हादसे के संबंध में अभी कोई तहरीर प्राप्त नहीं हुई है। तहरीर मिलने पर ट्रैक्टर चालक के खिलाफ रिपोर्ट दर्ज कर नियमानुसार कार्रवाई की जाएगी। फिलहाल ट्रैक्टर-ट्रॉली को कब्जे में ले लिया गया है।