फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   young man left the steering of a moving car and stood at the window and did stunts, video goes viral In Hapur

UP: हापुड़ में चलती कार का स्टेयरिंग छोड़ खिड़की पर खड़े होकर युवक ने की स्टंटबाजी, वीडियो वायरल

Wed, 03 Sep 2025 03:52 PM IST
शाहरुख खान अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़ Published by: शाहरुख खान Updated Wed, 03 Sep 2025 03:52 PM IST
सार

हापुड़ में चलती कार का स्टेयरिंग छोड़ खिड़की पर खड़े होकर युवक ने स्टंटबाजी की। इसका वीडियो वायरल हो रहा है। वायरल वीडियो का संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने कार का 36 हजार रुपये का चालान काटा है।

विज्ञापन
young man left the steering of a moving car and stood at the window and did stunts, video goes viral In Hapur
कार पर स्टंट - फोटो : संवाद

विस्तार

हापुड़ जिला में एक हैरान कर देने वाला वीडियो सामने आया है। एक युवक अपनी चलती हुई कार का स्टेयरिंग छोड़कर खिड़की पर खड़े होकर स्टंट कर रहा है। जिसका वीडियो सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रहा है। 
विज्ञापन


स्टंट करने वाले युवक को अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान का भी कोई मूल्य नहीं है। इस दौरान एक बड़ा हादसा होने से बाल-बाल बच गया। वायरल वीडियो का संज्ञान लेकर यातायात पुलिस ने कार का 36 हजार रुपये का चालान काटा है। 
विज्ञापन


पुलिस युवक की पहचान कर रही है। वायरल वीडियो में एक युवक अपनी कार का स्टेयरिंग छोड़ खिड़की पर खड़े होकर स्टंटबाजी करता दिखाई दे रहा है। वीडियो में कार की रफ्तार भी कुछ कम नहीं थी। 
विज्ञापन
विज्ञापन


अपने ही किसी परिचित से स्टंट की वीडियो बनाकर युवक ने सोशल मीडिया पर वायरल कराई है। स्टंट की वीडियो में सोशल मीडिया पर जमकर वायरल हो रही है। जबकि इस प्रकार के स्टंट की वीडियो वायरल करने वाले लोगों पर यातायात पुलिस कार्रवाई करती रही है। 

इस वायरल वीडियो का भी संज्ञान लेते हुए यातायात पुलिस ने कार का 36 हजार रुपये का चालान किया है। अब पुलिस स्टंट करने वाले युवक की पहचान कर रही है। यातायात सीओ राहुल यादव ने बताया कि स्टेयरिंग छोड़कर युवक कार की खिड़की पर खड़े होकर स्टंटबाजी करने पर मसगूल है। 

 

युवक को अपनी जान के साथ-साथ दूसरों की जान का भी मूल्य नहीं पता है। स्टंट करने के दौरान युवक या दूसरों के साथ भी कोई बड़ा हादसा हो सकता था। ऐसा करने वालों के खिलाफ यातायात पुलिस सख्ती से पेश आएगी और भविष्य में उनपर कार्रवाई करती रहेगी। 
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed