{"_id":"69fc1273290639fe1d0822d0","slug":"young-man-killed-by-stabbing-with-knife-due-to-old-rivalry-in-hapur-2026-05-07","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Crime: चाकू से गोदकर हिस्ट्रीशीटर प्रापर्टी डीलर की हत्या, कहासुनी के बाद पांच लोगों ने किया हमला","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Crime: चाकू से गोदकर हिस्ट्रीशीटर प्रापर्टी डीलर की हत्या, कहासुनी के बाद पांच लोगों ने किया हमला
Thu, 07 May 2026 09:48 AM IST
Rahul Kumar Tiwari
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Rahul Kumar Tiwari
Updated Thu, 07 May 2026 09:48 AM IST
सार
हापुड़ के मोहल्ला अलीनगर में पुरानी रंजिश के चलते पड़ोसियों ने प्रापर्टी डीलर रशीद की चाकू मारकर हत्या कर दी। गंभीर हालत में उसे अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन
हिस्ट्रीशीटर प्रापर्टी डीलर की हत्या
- फोटो : अमर उजाला
विस्तार
हापुड़ नगर कोतवाली नगर क्षेत्र के मोहल्ला अलीनगर में बृहस्पतिवार सुबह प्रापर्टी डीलर की चाकू से गोदकर हत्या कर दी गई। सूचना मिलते ही पुलिस विभाग में अफरा-तफरी मच गई। कोतवाली नगर और थाना देहात पुलिस मौके पर पहुंची, जबकि पुलिस अधीक्षक ने घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने मामले में दो लोगों को गिरफ्तार किया है। मृतक नगर कोतवाली का हिस्ट्रीशीटर था।
विज्ञापन
पुलिस के अनुसार नगर के मोहल्ला अलीनगर राशिद दिल्ली में प्रापर्टी डीलिंग का कार्य करता था। सुबह करीब सात बजे वह दूध लेकर अपने घर वापस लौट रहा था। घर के पास ही उसका मोहल्ले में कुछ लोगों से पुरानी रंजिश को लेकर उसका विवाद हो गया। आरोप है कि पड़ोस के पांच लोगों ने राशिद को घेरकर ताबड़तोड़ चाकुओं से हमला कर दिया। हमले में राशिद गंभीर रूप से घायल होकर सड़क पर गिर पड़ा और आरोपी फरार हो गए।
विज्ञापन
चीख-पुकार सुनकर आसपास के लोग मौके पर पहुंचे और घायल राशिद को तुरंत गढ़ रोड स्थित निजी अस्पताल में भर्ती कराया, जहां उपचार के दौरान दम तोड़ दिया। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस व फारेंसिक की टीम मौके पर पहुंची और घटनास्थल का निरीक्षण किया। पुलिस ने आसपास के लोगों से पूछताछ की तथा मौके से साक्ष्य जुटाए। एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि पुलिस ने दो आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया है, रिपोर्ट दर्ज कर कार्रवाई की जा रही है।
विज्ञापन