फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Young man found unconscious in the field died during treatment

Hapur News: खेत में बेहोश मिले युवक की उपचार के दौरान मौत

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sat, 01 Feb 2025 11:31 PM IST
विज्ञापन
Young man found unconscious in the field died during treatment
गढ़मुक्तेश्वर। जनपद अमरोहा के गजरौला क्षेत्र निवासी युवक शनिवार को राष्ट्रीय राजमार्ग पर स्याना चौराहे के निकट खेत में बेहोशी की हालत में पड़ा मिला। शरीर नीला पड़ा हुआ था। युवक को उपचार के लिए मेरठ के एक अस्पताल भर्ती कराया गया, जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया। युवक को जहरीला पदार्थ खिलाकर हत्या की आशंका जताई जा रही है। मृतक की गुमशुदगी गजरौला थाने में दर्ज है।
विज्ञापन


जनपद अमरोहा के कस्बा गजरौला के मोहल्ला आजाद नगर निवासी रामसिंह का 22 वर्षीय बेटा रोहित उर्फ नन्हे शुक्रवार सुबह घर से मजदूरी करने के लिए निकला था, जो देर शाम तक भी नहीं लौटा। परेशान परिजनों ने उसे तलाश किया, लेकिन कोई सुराग नहीं लग सका। इसके बाद रोहित के पिता ने गजरौला थाने में गुमशुदगी दर्ज करा दी थी। गुमशुदगी दर्ज कर गजरौला पुलिस ने भी परिजनों के साथ युवक के मोबाइल की लोकेशन के आधार पर तलाश शुरू कर दी। मोबाइल की लोकेशन के आधार पर पुलिस टीम शनिवार सुबह गढ़ के स्याना चौराहे पर पहुंच गई। जहां से स्थानीय पुलिस को साथ लेकर आसपास तलाश की। इस दौरान रोहित गन्ने के खेत में बेहोश पड़ा मिला। युवक का शरीर नीला पड़ा हुआ था। पुलिस ने नन्हे को स्थानीय अस्पताल में भर्ती कराया। सीएचसी में प्राथमिक उपचार के बाद चिकित्सकों ने गंभीर हालत में मेरठ रेफर कर दिया। जहां चिकित्सकों ने उसे मृत घोषित कर दिया।
विज्ञापन


- मजदूरी कर परिजनों का करता था पालन-पोषण

रोहित मजदूरी कर अपनी पत्नी और दो बच्चों का पालन पोषण कर रहे थे। जिनकी संदिग्ध परिस्थिति में मौत होने से परिजनों का रो-रोकर बुरा हाल हो रहा है।

- परिजन जता रहे हत्या की आशंका

मृतक का शरीर नीला पड़ा हुआ मिला। जिस कारण परिजनों ने उसकी हत्या की आशंका जताई है। परिजनों का कहना है कि रोहित का कभी किसी से विवाद नहीं हुआ।

शव को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया है। पोस्टमार्टम रिपोर्ट में ही मौत का सही कारण पता चल सकेगा। टोल प्लाजा, ब्रजघाट और हाईवे समेत अन्य स्थानों पर लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज चेक की जा रही हैं। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन

- स्तुति सिंह, सीओ
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed