फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   women died in hospital

Hapur News: अस्पताल में इलाज के दौरान महिला की मौत, परिजनों का हंगामा

Sat, 12 Aug 2023 10:51 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Sat, 12 Aug 2023 10:51 PM IST
विज्ञापन
women died in hospital
हापुड़/गढ़मुक्तेश्वर। सड़क हादसे में घायल महिला की उपचार के दौरान मौत हो गई। परिजनों ने इलाज में लापरवाही का आरोप लगाते हुए हंगामा किया। मौके पर पहुंची स्वास्थ्य विभाग की टीम ने बिना पंजीकरण चल रहे अस्पताल को सील कर दिया। परिजनों में अस्पताल संचालक के खिलाफ थाने में तहरीर दी है।
विज्ञापन


गढ़ खादर क्षेत्र के गांव नयागांव निवासी विनोद ने बताया कि उसकी पत्नी बबीता (42) किसी कार्य से घर से बाहर गई थी। घर वापस लौटने के दौरान एक ट्रैक्टर ने टक्कर मार दी थी, बबीता की टांग में गंभीर चोट आई थी। जिसके बाद महिला को गढ़ में स्याना रोड पर स्थित मां गंगा स्वास्थ्य सेवा अस्पताल में भर्ती कराया था। जहां अस्पताल संचालक ने पूरा उपचार सही ढंग से कराने की बात कहकर जाल में फंसा लिया था। बबीता की हालत सामान्य ही थी, लेकिन उसे गलत तरीके से उपचार दिया गया। जिस कारण शनिवार सुबह बबीता ने दम तोड़ दिया। महिला की मौत की सूचना मिलते ही परिजनों में कोहराम मच गया और अस्पताल पहुंचकर हंगामा शुरू कर दिया। मृतका के परिजनों का आरोप है कि अस्पताल संचालक की लापरवाही के कारण मौत हुई है। सूचना पर पहुंची पुलिस ने पूछताछ की और पति द्वारा मिली तहरीर पर जांच कर कार्रवाई करने का आश्वासन दिया।
विज्ञापन




तीन माह पहले भी सील हुआ था अस्पताल

एसीएमओ डॉ.केपी सिंह के अनुसार मां गंगा स्वास्थ्य सेवा अस्पताल का पंजीकरण कपिल वरिष्ठ और गोपाल यादव ने कराया था। अप्रैल 2023 में ही अस्पताल के पंजीकरण का नवीनीकरण होना था। लेकिन किसी विवाद के कारण दोनों ने अस्पताल का पंजीकरण नहीं कराया। पंजीकरण न होने की वजह से अस्पताल को सील कराया था। लेकिन अब डॉ.वली और जितेंद्र नाम के व्यक्ति ने अस्पताल को फिर से चलाना शुरू कर दिया, इसका कोई पंजीकरण भी नहीं कराया। इस लापरवाही पर अस्पताल सील कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन




कार्रवाई में होता है खेल-

स्वास्थ्य विभाग आए दिन अस्पतालों को सील करता है। हाल ही में बुलंदशहर रोड के त्यागी हॉस्पिटल को भी सील किया गया था। गढ़ रोड पर भी सील लगी थी, लेकिन कुछ ही दिनों में सील को हटा दिया जाता है। गढ़ में यह मामला जोरों पर चल रहा है।




बिना पंजीकरण नहीं चलेंगे अस्पताल

जिले में बिना पंजीकरण अस्पताल नहीं चलने दिए जाएंगे। गढ़ में जिस अस्पताल में महिला की मौत हुई है, जांच के दौरान उसका पंजीकरण नहीं मिला है। अस्पताल सील करा दिया गया है, आगामी कार्रवाई की जा रही है।--डॉ.सुनील त्यागी, सीएमओ।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed