{"_id":"57dc15144f1c1b3c3dd4938c","slug":"women-and-young-man-trampled","type":"story","status":"publish","title_hn":"गंगा स्नान को आ रहे महिला और युवक को बस ने रौंदा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
गंगा स्नान को आ रहे महिला और युवक को बस ने रौंदा
ब्यूरो/अमर उजाला, हापुड़
Updated Fri, 16 Sep 2016 09:22 PM IST
विज्ञापन
महिला और युवक को बस ने रौंदा
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
ब्रजघाट गंगा स्नान करने आ रही महिला और युवक को तेज गति से आ रही रोडवेज बस ने रौंद दिया। जिससे दोनों की मौके पर ही मौत हो गई। पुलिस ने शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
जनपद गौतमबुद्ध नगर के थाना जारचा क्षेत्र के गांव नरौली निवासी श्रीचंद की 32 वर्षीय पत्नी कुसुम अपने घर में ही किराए पर रहने वाले 22 वर्षीय युवक कलपेश निवासी आगरा के साथ शुक्रवार सुबह बाइक से ब्रजघाट गंगा स्नान करने के लिए चली थीं।
विज्ञापन
जैसे ही दोनों गढ़ क्षेत्र में एनएच पर गांव अल्लाबख्शपुर के सामने पहुंचे। तभी पीछे से तेज गति से आ रही कौशांबी डिपो की बस ने बाइक में टक्कर मार दी। जिससे बाइक सवार महिला और युवक गंभीर रुप से घायल हो गए।
विज्ञापन
घटना के बाद चालक और परिचालक बस को हाईवे किनारे छोड़ कर भाग निकले। सूचना पर मौके पर पहुंची पुलिस ने आनन-फानन मे दोनों घायलों को स्थानीय नर्सिंग होम में भर्ती कराया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। मोबाइल फोन के आधार पर दोनों की शिनाख्त हुई।
सूचना मिलते ही मृतका कुसुम का पति परिजनों को साथ लेकर गढ़ पहुंच गया। ब्रजघाट चौकी इंचार्ज बलबीर सिंह ने बताया कि मृतकों के शवों का पंचनामा भरकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया गया है। बस को कब्जे में लेकर चालक की तलाश की जा रही है।