फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   wife threat her husband

Hapur News: तुझे आशिक से ऐसे मरवा दूंगी... जैसे मुस्कान ने मरवाया था

Mon, 14 Jul 2025 10:42 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 14 Jul 2025 10:42 PM IST
विज्ञापन
wife threat her husband
- पत्नी की धमकी से पति हुआ भयभीत, कोतवाली में तहरीर देकर पुलिस से लगाई सुरक्षा की गुहार
विज्ञापन

संवाद न्यूज एजेंसी
ब्रजघाट। मुझे साहब से मिलना है... मेरी पत्नी ने मुझे परेशान कर रखा है। करीब दस दिन बाहर रहने के बाद घर आई है और अब मैंने उससे बाहर रहने का कारण पूछा तो उसने धमकी दी है कि तुझे अपने आशिक से ऐसे ही मरवा दूंगी, जैसे मुस्कान ने साहिल के साथ मिलकर अपने पति सौरभ को मरवा दिया और उसके बाद नीले ड्रम में भरवा दूंगी। मैं पत्नी की धमकी से भयभीत हूं, मेरी मदद कर दो। यह बातें आंख में आंसू लिए युवक ने कोतवाली पुलिस से कहीं।


गांव निवासी युवक ने बताया कि उनकी शादी करीब आठ साल पहले हुई। उनके एक बेटी और बेटा है। बताया कि करीब 10-12 दिन पूर्व उनकी पत्नी बेटी को लेकर घर से लापता हो गई थी। अब वह घर आई तो उससे बाहर रहने का कारण पूछा तो उसने उसको चुप रहने के लिए कहा। पीड़ित ने उससे बात करने के लिए कहा तो पत्नी ने उनको मेरठ में हुए सौरभ हत्याकांड की याद दिलाते हुए मुस्कान और शाहिल द्वारा सौरभ की हत्या कर शव को नीले ड्राम में जमाने की धमकी दी।
विज्ञापन

पीड़ित ने कार्रवाई करने की मांग की है। गढ़ कोतवाली पुलिस का कहना है कि तहरीर के आधार पर मामले की जांच कर कार्रवाई की जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed