{"_id":"69c97c8f2d23b6c1c90bb595","slug":"wider-roads-will-give-a-new-boost-to-industry-and-employment-dharmesh-tomar-hapur-news-c-135-1-hpr1001-139145-2026-03-30","type":"story","status":"publish","title_hn":"चौड़ी सड़क से इंडस्ट्री और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान: धर्मेश तोमर","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
चौड़ी सड़क से इंडस्ट्री और रोजगार को मिलेगी नई उड़ान: धर्मेश तोमर
विज्ञापन
पिलखुवा में सड़क कार्य का उद्घाटन करते विधायक धर्मेश सिंह तोमर।संवाद
पिलखुवा। भोजपुर पिलखुवा धौलाना मार्ग के चौड़ीकरण एवं सुदृढ़ीकरण कार्य का शुभारंभ किया गया। 11.550 किमी लंबे इस मार्ग को पेव्ड शोल्डर के साथ विकसित किया जाएगा। यानि सड़क किनारे पक्की सड़क होगी, जिसका इस्तेमाल वाहनाें आपात स्थिति में रोकने के लिए किया जाता है। इस सड़क पर 39.63 करोड़ रुपये खर्च होंगे।
कार्यक्रम में मुख्य अतिथि विधायक धर्मेश सिंह तोमर ने कहा कि क्षेत्र तेजी से औद्योगिक रूप ले रहा है, ऐसे में बेहतर सड़क व्यवस्था बेहद जरूरी थी। इस परियोजना के पूरा होने से उद्योगों को सुचारू परिवहन सुविधा मिलेगी और नए निवेश के रास्ते खुलेंगे, जिससे स्थानीय युवाओं के लिए रोजगार के अवसर बढ़ेंगे। उन्होंने बताया कि इस मार्ग से जुड़े कई गांवों के लोगों को भी सीधा लाभ मिलेगा। खराब सड़क के कारण लोगों को जो दिक्कतें झेलनी पड़ रही थीं, अब उनसे राहत मिलेगी और आवागमन आसान होगा। लोक निर्माण विभाग द्वारा इस सड़क को आधुनिक मानकों के अनुरूप तैयार किया जाएगा। इससे यह लंबे समय तक टिकाऊ बनी रहें।
भाजपा के पूर्व जिला मंत्री पवन त्यागी ने कहा कि सड़क का यह कार्य क्षेत्र के विकास को गति देगा। उद्योगों के विस्तार से रोजगार बढ़ेगा और ग्रामीण क्षेत्रों की आर्थिक स्थिति मजबूत होगी। इस अवसर पर लोक निर्माण विभाग के एई संदीप सिंह, जी एस राणा, जग्गी, सोमवीर, धर्मपाल सिंह, ऋषिपाल सिंह, सतीश, रविन्द्र, सुभाष शर्मा, विजेन्द्र शर्मा, बंटी सिंह, गोपाल, अजय चौहान, हरिओम सिंह उपस्थित रहे।