फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wheel and half the engine of the vehicle parked in the municipality premises missing

Hapur News: नगर पालिका परिसर में खड़े वाहन के पहिया और आधा इंजन गायब

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Sun, 10 Sep 2023 11:13 PM IST
विज्ञापन
Wheel and half the engine of the vehicle parked in the municipality premises missing
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


पिलखुवा। नगर पालिका परिसर में खड़े शहर से कूड़ा एकत्र करने वाले वाहन के पहिए और दूसरे का आधा इंजन गायब होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से पालिका कर्मियों में अफरातफरी का माहौल है। पूर्व में भर पालिका की ट्रॉली बेचने को काटने और पानी कैंटर का आधा हिस्सा गायब होने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके उपरांत पालिकाध्यक्ष के निर्देश पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। अब यह मामला शहर में चर्चा का विषय बना है।

यूॅ तो नगर पालिका परिषद पिलखुवा अपने कारनामों को लेकर हमेशा चर्चाओं ने बनी रहती है। वर्तमान में पालिका कर्मियों पर लग रहे भ्रष्टाचार के आरोपों को लेकर सुर्खियों में बनी है। ज्ञात रहे कि आपसी खींचतान के चलते पिछले करीब साढ़े तीन साल से शहर के सभी विकास कार्य बंद पड़े हैं। जिसके कारण शहर के कई मोहल्ला वासी नरकीय जीवन जीने को मजबूर हैं। पिछले दिनों शिवाजी नगर स्थित ओवरहेड टैंक परिसर में खड़ी ट्रैक्टर की ट्रॉली को बेचने के लिए कर्मियों द्वारा उसे काटने और एक पानी टैंकर का आधा हिस्सा गायब होने का वीडियो वायरल हुआ था। जिसके बाद थाने पर पालिका का कार्यालय अधीक्षक नवजीव सक्सैना ने थाने पर रिपोर्ट दर्ज कराई थी। रविवार को पालिका परिसर में खड़े छोटा हाथी के पहिये औद दूसरे वाहन का आधा इंजन गायब होने का मामला सामने आया है। जिसके बाद से कोई भी पालिका कर्मी कुछ भी बताने को तैयार नहीं हैं। यह मामला शहर से लेकर गांव तक चर्चा का विषय बना है।
विज्ञापन


अपर जिलाधिकारी सदीप सिंह का कहना है कि उक्त मामला संज्ञान में नहीं है। कार्यवाहक ईओ एवं डिप्टी कलेक्टर और पालिका अधिकारियों द्वारा मुझे इस बाबत अभी तक नहीं बताया है। अगर ऐसा हुआ है, तो मामले की रिपोर्ट दर्ज कराई जाएगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed