फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Wednesday was the coldest day of the season

Hapur News: सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा बुधवार, चार डिग्री पहुंचा न्यूनतम तापमान

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Wed, 03 Jan 2024 11:16 PM IST
विज्ञापन
Wednesday was the coldest day of the season
ठंड के बीच स्कूटी से जातीं युवतियां। 
संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन


हापुड़। जनवरी शुरू होते ही सर्दी अपना अलग तेवर दिखा रही है। बुधवार का दिन सीजन का सबसे ठंडा दिन रहा, न्यूनतम तापमान चार डिग्री पहुंच गया। सुबह के समय क्षेत्र कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया और गलन का एहसास भी हुआ। पूरे दिन लोगों को शीतलहर ने खूब परेशान किया। कोहरे के कारण दृश्यता बाधित होने से मुख्य मार्गों पर वाहनों को रेंग-रेंगकर गंतव्य तक पहुंचना पड़ा। बादल छाए रहने के कारण पूरे दिन धूप नहीं निकली। निजी स्कूलों की छुट्टी नहीं होने के कारण नौनिहालों को अधिक परेशानी का सामना करना पड़ रहा है।
कुछ दिन कोहरे से राहत के बाद बुधवार सुबह लोग सोकर उठे तो शहर कोहरे की चादर में लिपटा नजर आया। मार्निंग वाक पर जानेवाले कोहरे व कड़ाके की ठंड के तेवर देख बाहर निकलने की हिम्मत नहीं जुटा पाए। ठंड के तेवरों से बुजुर्ग व बीमार सहम रहे हैं। ऐसे लोग घर पर ही रहना ठीक समझा।
विज्ञापन


सुबह मुख्य मार्गों पर जगह-जगह लोग अलाव जलाकर ठंड से बचाव करते नजर आए। जरूरी कार्य से निकले दो पहिया वाहन चालकों को सबसे अधिक परेशानी झेलनी पड़ी। कोहरे के कारण चालक वाहनों की लाइट जलाकर चल रहे थे। सुबह करीब नौ बजे कोहरा कुछ कम हुआ लेकिन, धूप नहीं निकली। शाम को ठंड और बढ़ गई। जिसके कारण तापमान में भी गिरावट दर्ज की गई।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार ने बताया कि बुधवार को अधिकतम तापमान 17 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान चार डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया है। जिसके कारण कड़ाके की ठंड पड़ने की संभावना है। बृहस्पतिवार को भी मौसम और सर्दी से राहत मिलने की कोई उम्मीद नजर नहीं आ रही है।


बाजार में भी दिखा ठंड का असर
ठंड का असर बाजारों में भी साफ देखने को मिल रहा है। बाजारों में ग्राहकों की भीड़ नदारद है। सुबह के समय बाजार देरी से खुल रहे हैं। शाम को दिन छिपते ही फिर से लोग बाजार से नदारद होने शुरू हो गए और लोग अपने घरों के लिए रुख करने लगे। बाजारों के साथ विभिन्न मार्गों पर सन्नाटा हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed