फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Weather likely to change today; rain alert issued

Hapur News: आज बदल सकता है मौसम, बारिश का अलर्ट

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 25 Sep 2026 11:43 PM IST
विज्ञापन
Weather likely to change today; rain alert issued
दिल्ली रोड पर धूंप से बचने के लिए छाता लगाकर सड़क पर जाती युवतियां। संवाद
हापुड़। जिले में शुक्रवार को दिनभर मौसम में बदलाव देखने को मिला। सुबह से ही धूप और बादलों की आंख-मिचौली जारी रही। मौसम विभाग ने शनिवार को जिले में बारिश को लेकर येलो अलर्ट जारी किया है। इसके साथ ही तापमान में गिरावट आने की संभावना है।
विज्ञापन

शुक्रवार को अधिकतम तापमान पिछले दिनों के मुकाबले कम रहने के कारण लोगों को गर्मी से कुछ राहत मिली। हालांकि, दोपहर के समय धूप निकलने पर उमस का असर महसूस हुआ। शाम होते-होते मौसम फिर से सुहावना हो गया। मौसम में लगातार हो रहे बदलाव के कारण लोगों को कभी गर्मी तो कभी ठंडक का अहसास हो रहा है। शुक्रवार को जिले का अधिकतम तापमान चार डिग्री लुढ़क कर 32 डिग्री सेल्सियस और न्यूनतम तापमान दो डिग्री गिरावट के साथ 23 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन

मौसम वैज्ञानिक डॉ. अशोक कुमार के अनुसार शनिवार को जिले के कई हिस्सों में बारिश हो सकती है। बारिश के दौरान तेज हवाएं चलने की भी संभावना है। विभाग ने इसे देखते हुए येलो अलर्ट जारी किया है। बारिश के बाद अधिकतम तापमान में दो से तीन डिग्री तक गिरावट आने की संभावना है। इससे लोगों को गर्मी और उमस से राहत मिल सकती है। शनिवार को बारिश के बाद अगले कुछ दिनों तक मौसम में ठंडक रहने के आसार हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed