फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   weather change

Hapur News: दो डिग्री बढ़ा अधिकतम तापमान, दिन में हुआ गर्मी का अहसास

Tue, 11 Feb 2025 10:18 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Tue, 11 Feb 2025 10:18 PM IST
विज्ञापन
weather change
हापुड़। इन दिनों बढ़ता तापमान लोगों की सेहत के साथ-साथ फसलों को भी प्रभावित कर रहा है। मंगलवार को अधिकतम तापमान दो डिग्री बढ़कर 28 डिग्री तक पहुंच गया। जिसके कारण दिन में गर्मी का अहसास होना लगा है। हालांकि रात में अभी ठंड का असर बरकरार है।
विज्ञापन


फरवरी के दूसरे सप्ताह के साथ ही मौसम का मिजाज गर्म होने लगा है। तापमान में लगातार बढ़ोतरी देखने को मिल रही है। मंगलवार को सुबह से मौसम साफ रहा और धूप खिल उठी, जिससे दिन में शरीर से गर्म कपड़ों का बोझ कम हो गया है।
विज्ञापन


दोपहर को लोग धूप में बैठने से भी कतरा रहे हैं। मंगलवार को अधिकतम तापमान 28 डिग्री दर्ज किया गया जोकि सोमवार के मुकाबले दो डिग्री अधिक रहा। इसके साथ ही न्यूनतम तापमान में भी दो डिग्री की बढ़त देखने को मिली और न्यूनतम तापमान 11 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया।
विज्ञापन
विज्ञापन


मौसम वैज्ञानिक डॉ.अशोक कुमार का कहना है कि तापमान बढ़ने के साथ ही हवा की रफ्तार भी कम हुई है। धूप का सामना करने से गर्मी का अहसास होने लगा है। इस सप्ताह तापमान स्थिर रहने से मौसम में बदलाव का अनुमान नहीं दिख रहा है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed