{"_id":"6616bf740fc569f3ac010d20","slug":"water-in-wheat-hapur-news-c-135-1-hpr1001-109467-2024-04-10","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: हसनपुर रजवाहा की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूबी","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: हसनपुर रजवाहा की पटरी कटी, सैकड़ों बीघा गेहूं की फसल डूबी
Wed, 10 Apr 2024 10:03 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Wed, 10 Apr 2024 10:03 PM IST
विज्ञापन
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
धौलाना। हसनपुर लोढ़ा गांव में रजवाहा की पटरी का कटान होने से सैकड़ों बीघा कटाई के लिए तैयार गेहूं की फसल पानी में डूब गई। किसानों ने हसनपुर झील में मछली पालन करने वाले ठेकेदार पर आरोप लगाए हैं।
हसनपुर झील के किनारे से होकर गुजर रहे रजवाहे में मंगलवार देर शाम तक पानी नहीं था। लेकिन अचानक उसमें पानी आया और रजवाहे की पटरी कट गई। ग्रामीणों का कहना है रात में रजवाहा में पानी छोड़ने का कोई शेड्यूल नहीं है। रजवाहा में पानी हमेशा दिन में छोड़ा जाता है। गांव निवासी किसान हरेंद्र ,संजय त्यागी, महेंद्र मुखिया, ब्रह्म सिंह, कुंवर पाल, करण पाल, जतन सिंह, अशोक, रवि, मांगे, जगत सिंह, ऋषिपाल का कहना है कि सिंचाई विभाग के अधिकारियों की बिना सहमति से ही किसी कर्मचारी के द्वारा रजवाहा में पानी छुड़वाया गया। सिंचाई विभाग के एसडीओ पंकज कुमार जैन ने बताया कि मामला गंभीर है, पटरी जानबूझकर काटी गई है तो कार्रवाई की जाएगी।