फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   ARTO office built at a cost of 9.85 crore to be inaugurated around Diwali

Hapur News: 9.85 करोड़ से बना एआरटीओ कार्यालय, दीपावली के आसपास होगा लोकार्पण

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Fri, 16 Oct 2026 11:57 PM IST
विज्ञापन
ARTO office built at a cost of 9.85 crore to be inaugurated around Diwali
हापुड़। जिला बनने के करीब 15 साल बाद परिवहन विभाग का अब अपना कार्यालय होगा। गांव दादरी में करीब दो एकड़ जमीन में 9.85 करोड़ रुपये की लागत से सहायक संभागीय परिवहन कार्यालय (एआरटीओ) के भवन का निर्माण लगभग पूरा हो चुका है। कार्यालय में सारथी हॉल सहित अन्य सुविधाएं मिलेंगी। फिलहाल भवन में फिनिशिंग का काम चल रहा है। इसे 31 अक्तूबर तक पूरा करने का लक्ष्य है। इसके बाद कार्यालय का लोकार्पण कराकर दीपावली के आसपास संचालन शुरू होने की उम्मीद है।
विज्ञापन

जल निगम की कार्यदायी संस्था सीएंडडीएस यूनिट गाजियाबाद ने भवन का निर्माण कराया है। कार्यालय परिसर में चारदीवारी, मुख्य भवन, प्लास्टर सहित अन्य निर्माण कार्य पूरे हो चुके हैं। अब केवल अंतिम चरण के कार्य शेष हैं। नए कार्यालय के शुरू होने से अधिकारियों, कर्मचारियों और विभिन्न कामों के लिए आने वाले लोगों को राहत मिलने की उम्मीद है।
विज्ञापन

हापुड़ वर्ष 2011 में जिला बना था। इसके बाद करीब-करीब सभी कार्यालयों के भवन बन चुके हैं लेकिन करोड़ों रुपये का राजस्व देने वाले परिवहन विभाग के पास अपना कोई कार्यालय न होने के कारण अभी किराए के भवन में काम चलाना पड़ रहा है। इससे कार्यालय में फाइलें तक रखने की जगह नहीं है। यहां तक कि पार्किंग आदि न होने के कारण मेरठ रोड कार्यालय के बाहर हादसों का डर रहता है।
विज्ञापन
विज्ञापन

मामले में एआरटीओ प्रशासन छवि सिंह चौहान का कहना है कि 95 प्रतिशत कार्य पूरा हो चुका है। शेष फिनिशिंग का कार्य 31 अक्तूबर तक पूरा हो जाएगा। दीपावली के आसपास कार्यालय के शुभारंभ को लेकर प्रयासरत हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed