{"_id":"6ad26b9ad00b64477e007368","slug":"special-train-operation-between-delhi-varanasi-today-hapur-news-c-135-1-hpr1003-150475-2026-10-16","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन आज","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दिल्ली-वाराणसी के बीच स्पेशल ट्रेन का संचालन आज
विज्ञापन
हापुड़। ट्रेनों में उमड़ रही यात्रियों की भीड़ को ध्यान में रखकर रेलवे ने वाराणसी-दिल्ली के बीच स्पेशल ट्रेन संचालन का निर्णय लिया है। स्पेशल ट्रेन अप-डाउन दिशा में एक-एक फेरा लगाएगी। इससे यात्रियों को राहत मिलने की उम्मीद है।
दिल्ली से वाराणसी जाने वाली ट्रेन का संचालन 17 अक्तूबर को होगा और रात 11:06 बजे ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन मुरादाबाद के लिए रवाना हो जाएगी। वाराणसी से दिल्ली के लिए 18 अक्तूबर को ट्रेन का संचालन होगा। 19 अक्तूबर की सुबह 9:08 बजे स्पेशल ट्रेन हापुड़ रेलवे स्टेशन पहुंचेगी। दो मिनट ठहराव के बाद ट्रेन गाजियाबाद के लिए रवाना हो जाएगी।
मुरादाबाद रेलवे मंडल के वरिष्ठ वाणिज्य प्रबंधक महेश यादव का कहना है कि ट्रेन में एसी, स्लीपर व साधारण कोच रहेंगे। यात्रियों की सुविधा के लिए स्पेशल ट्रेन का संचालन किया जाएगा। इससे यात्रियों को राहत मिल सकेगी।