फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water crisis in eight mohallas

Hapur News: आठ मोहल्लों में पानी का संकट, हजारों लोग परेशान

Mon, 28 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Mon, 28 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
water crisis in eight mohallas
हापुड़। पिछले दो दिनों से आठ मोहल्लों के हजारों लोग पानी के लिए तरस रहे हैं। लगातार दो दिन में दो बार नलकूप के ट्रांसफार्मर में फाल्ट होने के कारण पेयजल व्यवस्था ठप पड़ गई। वहीं, मोहल्ला आर्यनगर में कम प्रेशर के कारण अभी भी पानी नहीं पहुंच रहा है।
विज्ञापन

आवास विकास कॉलोनी क्षेत्र के सभासद रुद्राक्ष त्यागी ने बताया कि पहले शनिवार को कॉलोनी में स्थित बड़ी ट्यूबवेल के ट्रांसफार्मर में फाल्ट हुआ, इसके बाद आग लग गई। पालिका के अधिकारियों को सूचना दी। इसके बाद ऊर्जा निगम की टीम ने आकर मरम्मत की, लेकिन कुछ देर बाद फिर से फाल्ट हो गया। इस कारण आवास विकास कालोनी, संजय विहार, कृष्णा विहार, राजीव एंक्लेव, सर्वोदय कालोनी, ओम विहार, गांधी विहार, वैशाली कालोनी में पानी की आपूर्ति बंद हो गई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पूरे वार्ड के लिए दो नलकूप हैं। इन नलकूपों से करीब दो हजार परिवारों को पानी की आपूर्ति होती है। वहीं, मोहल्ला आर्य नगर में भी पानी की किल्लत जारी है। कुछ घरों तक पानी का प्रेशर नहीं पहुंच रहा है। इस कारण लोगों को पेयजल के लिए परेशान होना पड़ रहा है। इसको लेकर सभासद आदित्य सूद ने नगर पालिका के जलकल विभाग में शिकायत दर्ज कराई है।
विज्ञापन
विज्ञापन



आदर्शनगर कालोनी में जलभराव की शिकायत --

आदर्शनगर कालोनी दस्तोई रोड की गली नंबर छह के लोगों ने डीएम कार्यालय में शिकायत की है। आरोप है कि बिना बारिश के मोहल्ले में जलभराव रहता है। यह पानी घरों तक में घुस जाता है। इस कारण स्कूल जाने में बच्चों को परेशानी होती है। शिकायत के बाद भी पालिका के अधिकारी कोई कदम नहीं उठा रहे हैं। इस कारण लोगों को परेशानी झेलनी पड़ रही है।



कोट -

आवास विकास कॉलोनी की समस्या का समाधान ऊर्जा निगम की टीम के साथ मिलकर किया जा रहा है। निगम के अधिकारियों को फाल्ट सही करने के लिए जानकारी दी गई है। आर्यनगर में पानी की समस्या का समाधान भी जल्द हो जाएगा। - संजय मिश्रा, अधिशासी अधिकारी
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed