फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   water crisis in aryanagar

Hapur News: आर्यनगर में दो दिन रहा पानी का संकट

Fri, 18 Jul 2025 10:35 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Fri, 18 Jul 2025 10:35 PM IST
विज्ञापन
water crisis in aryanagar
हापुड़। मोहल्ला आर्यनगर में दो दिन से पानी का संकट होने से 200 परिवार प्रभावित हुए। नलकूप की मोटर फुंकने के कारण बृहस्पतिवार की सुबह से शुक्रवार शाम तक पानी की किल्लत रही। शिकायतों के बाद शुक्रवार की शाम को फुंकी मोटर को बदला गया। इसके बाद पानी की आपूर्ति सुचारू हो गई।
विज्ञापन


बृहस्पतिवार की सुबह मोहल्ले में नलकूप पर लगी मोटर अचानक फुंक गई। पेयजल आपूर्ति बाधित होने की सूचना पर नगर पालिका की टीम मौके पर पहुंची और मोटर को निकालकर बदलने का काम शुरू हुआ। जिले में सामान न मिलने के कारण जलकल विभाग के अधिकारी आसपास के जिलों में पहुंचे। वहीं, पालिका के ठेकेदार ने मोटर का सामान लाने से इन्कार कर दिया। शुक्रवार की सुबह जब आपूर्ति सुचारू नहीं हुई तो लोगों ने शिकायतें कीं। इसके बाद जलकल विभाग के सहायक अभियंता विकास कुमार को खुद जाकर मोटर का सामान खरीदवाकर लाना पड़ा। दोपहर को मोटर बदलने का कार्य प्रारंभ हुआ। शाम करीब पांच बजे जाकर मोहल्ले में पेयजल आपूर्ति होने के बाद लोगों ने राहत की सांस ली। स्थानीय निवासी गौरव, राजू, हनी आदि ने बताया कि नगर पालिका को अन्य किसी माध्यम से पेयजल की व्यवस्था करानी चाहिए थी। पेयजल आपूर्ति न होने के कारण लोग परेशान हुए। यहां तक कि घरेलू कार्य भी प्रभावित हुए हैं।
विज्ञापन


ईओ संजय कुमार मिश्रा का कहना है कि बृहस्पतिवार की सुबह मोटर फुंक गई थी। पुरानी मोटर की जगह नई मोटर शुक्रवार को लगवाकर पानी की आपूर्ति सुचारू करा दी गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन


---------

शुभम
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed