फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   video virral on ahilyabhai

Hapur News: अहिल्याबाई के लिए अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो वायरल

Wed, 04 Sep 2024 10:41 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़ Updated Wed, 04 Sep 2024 10:41 PM IST
विज्ञापन
video virral on ahilyabhai
पिलखुवा। लोक माता अहिल्याबाई के लिए युवक द्वारा अभद्र टिप्पणी करने का वीडियो बुधवार को वायरल हो गया। इससे गुस्साए अखिल भारतीय पाल महासभा के कार्यकर्ताओं और ग्राम प्रधानों ने एसएचओ प्रभाकर कैन्तुरा को ज्ञापन देकर कार्रवाई की मांग की है। आरोपी हिंडालपुर गांव रहने वाला बताया जा रहा है। वीडियो वायरल होने पर अखिल भारतीय पाल महासभा के जिलाध्यक्ष जयवीर सिंह कई गांवों के प्रधानों के साथ कोतवाली पहुंचे। उन्होंने कहा कि इससे लोगों में रोष पनप रहा है। मामले में सख्त कार्रवाई होनी चाहिए। इस अवसर पर रघुवंश सिंह, श्रीराम, ओमप्रकाश, नीतू, रोहित, शिवकुमार, मुकेश पंकज, हिमांशु, अतिम, अंकुर, कांतिप्रशाद, मोनू समेत अन्य लोग उपस्थित रहे। सीओ स्तुति सिंह ने बताया कि वीडियो के आधार पर आरोपी युवक की तलाश की जा रही है, जल्द ही आरोपी को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed