{"_id":"6a93187ec91642100605c6aa","slug":"various-competitions-held-on-national-sports-day-hapur-news-c-135-1-hpr1001-147435-2026-08-29","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: राष्ट्रीय खेल दिवस पर हुई विभिन्न प्रतियोगिताएं
विज्ञापन
आरएसएम स्कूल में शतरंज प्रतियोगिता में अपनी चाल चलते प्रतियोगी। स्रोत संस्थान
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
विज्ञापन
सिंभावली। मेजर ध्यान सिंह की 121वीं जयंती पर शनिवार को हिम्मतपुर मार्ग पर स्थित आरएसएम सीनियर सेकेंडरी स्कूल में विभिन्न प्रतियोगिताएं हुईं। जिनमें स्कूल के छात्रों ने प्रतिभाग कर अपनी प्रतिभा दिखाई। वहीं, किसान महाविद्यालय में हुईं प्रतियोगिताओं में भी खिलाडिय़ों ने दमखम दिखाया।
कार्यक्रम का शुभारंभ स्कूल के निदेशक संदीप कुमार ने खो-खो प्रतियोगिता के टीम कप्तानों के बीच टॉस कराकर किया। जिसके बाद प्रधानाचार्य डॉ. सीमा मलिक ने खिलाडिय़ों से परिचय प्राप्त कर उनका उत्साहवर्धन किया।
संदीप कुमार ने बताया कि खो-खो के साथ-साथ विद्यार्थियों ने वॉलीबॉल, कैरम बोर्ड और शतरंज जैसी विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में भी उत्साहपूर्वक प्रतिभाग किया। इस दौरान बच्चों में खेल भावना, अनुशासन व टीमवर्क का अद्भुत प्रदर्शन देखने को मिला।
विज्ञापन
उन्होंने कहा कि खेल न केवल शारीरिक व मानसिक विकास के लिए आवश्यक हैं, बल्कि ये बच्चों में अनुशासन, नेतृत्व क्षमता, आत्मविश्वास और टीम भावना का भी विकास करते हैं। इस दौरान ललित कुमार, संतवीर सिंह, मोहम्मद नासिर अली आदि मौजूद रहे।
किसान महाविद्यालय में मेरा भारत राष्ट्रीय खेल दिवस, खेलो इंडिया संवाद के तहत प्रतियोगिताएं हुईं। शारीरिक शिक्षा के विभागाध्यक्ष डॉ. परमेंद्र ने कहा कि बालक वर्ग की 100 मीटर दौड़ में कुलदीप प्रथम, तरुण पवार द्वितीय और यश कुमार तृतीय स्थान पर रहे।
बालिका वर्ग में वीथिका को पहला, खुशी त्यागी को दूसरा व सोनिया को तीसरा स्थान मिला। लंबी कूद के बालक वर्ग में शिवकुमार शर्मा प्रथम, रितिक द्वितीय व सिद्धार्थ तृतीय रहे। बालिका वर्ग में वंशिका ने स्वर्ण, खुशी त्यागी को रजत व सोनिया को कांस्य पदक हासिल किया। इस दौरान ललित त्यागी, संजीव पवार, जितेंद्र मलिक, मनीष नेहरा, मनजीत, नंदनी शर्मा, सोनिया परवीन आदि मौजूद रहे।