{"_id":"69fec5e7ebfe1083d00f2fec","slug":"uncle-and-nephew-held-hostage-and-robbed-in-simbhavali-area-2026-05-09","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur Crime: तमंचे और चाकू लेकर मुर्गी फार्म में घुसे तीन बदमाश, संचालक-भतीजे को बंधक बनाकर लूटपाट","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur Crime: तमंचे और चाकू लेकर मुर्गी फार्म में घुसे तीन बदमाश, संचालक-भतीजे को बंधक बनाकर लूटपाट
Sat, 09 May 2026 10:58 AM IST
Vijay Singh Pundir
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
अमर उजाला नेटवर्क, हापुड़
Published by: Vijay Singh Pundir
Updated Sat, 09 May 2026 10:58 AM IST
विज्ञापन
Hapur Crime
- फोटो : अमर उजाला
सिंभावली के गांव वैठ निवासी मुर्गी फार्म में घुसे तीन नकाबपोश बदमाशों ने संचालक और उसके भतीजे को बंधक बनाकर लूटपाट की घटना को अंजाम दिया। बदमाश हजारों की नकदी और कीमती सामान ले गए। वहीं, दोनों पीड़ितों के मोबाइल फोन फेंक दिए। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।वैठ निवासी काशिफ खान ने तहरीर दी है।
विज्ञापन
पीड़ित ने बताया कि उनका मुर्गी फार्म गंदू नंगला रोड पर गांव से कुछ दूरी पर स्थित है। जिस पर वह अपने परिवार के सदस्य के साथ रहते हैं। पीड़ित ने बताया कि शुक्रवार की रात भी वह अपने भतीजे अयान के साथ मुर्गी फार्म पर थे। देर रात तीन नकाबपोश बदमाश तमंचे, चाकू लेकर फार्म में घुस आए। जिन्होंने कमरे में घुसकर हथियारों के बल पर उन्हें आतंकित कर दिया।
विज्ञापन
जिसके बाद बदमाशों ने उन्हें बराबर में स्थित मुर्गी वाले कमरे में बंद कर दिया और उनके मोबाइल भी छीन कर फेंक दिए। बदमाशों ने आराम से फार्म पर लगे जेनरेटरों के अल्टीनेटरों के अंदर से तांबे का तार निकाला। इसके अलावा उनकी जेब में रखे 35 सौ और कमरे में रखी 45 सौ रुपये की नकदी भी निकाल ली। वहीं, फार्म पर लगी एलईडी टीवी भी ले गए। सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि मामले की जांच शुरू करा दी गई है। जल्द ही घटना का खुलासा कर दिया जाएगा।
विज्ञापन