{"_id":"58f4db4b4f1c1b19744719ca","slug":"unclaimed-car","type":"story","status":"publish","title_hn":"जंगल में खड़ी मिली लावारिस कार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
जंगल में खड़ी मिली लावारिस कार
ब्यूरो, अमर उजाला/ हापुड़
Updated Mon, 17 Apr 2017 08:42 PM IST
विज्ञापन
लावारिस कार
- फोटो : अमर उजाला
खबरें लगातार पढ़ने के लिए अमर उजाला एप डाउनलोड करें
या
वेबसाइट पर पढ़ना जारी रखने के लिए वीडियो विज्ञापन देखें
अगर आपके पास प्रीमियम मेंबरशिप है तो
थाना हाफिजपुर के झंडा मुर्सदपुर में जंगल में एक लावारिस कार खड़ी मिलने से सनसनी फैल गई। ग्रामीणों की सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। फिलहाल कार के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली है।
विज्ञापन
हाफिजपुर थाना क्षेत्र के झंडा मुर्सदपुर गांव के जंगल में एक कार नंबर डीएल 3सी बीबी 0919 रविवार से खड़ी थी। सूचना पर पहुंची पुलिस ने कार की जांच की लेकिन मालिक के बारे में कोई जानकारी नहीं मिली।
विज्ञापन
इसके बाद पुलिस ने कार को कब्जे में लेकर तलाशी अभियान चलाया। लेकिन कुछ हाथ नहीं लगा। एसओ हाफिजपुर नरेश कुमार का कहना है कि कार को कब्जे में ले लिया गया है। हाल ही में हुई कार चोरियों की जानकारी की जा रही है।
विज्ञापन
उधर, वैशाली कालोनी स्थित एक मकान के बाहर से चोर कार लेकर चले गए। सोमवार सुबह कार गांव धनौरा के पास लावारिस हालत में खड़ी मिली। कार से पहिये, स्टेपनी, बैटरी, म्यूजिक सिस्टम आदि गायब थे।
वैशाली कालोनी निवासी मनोज रुहेला रहते हैं। रविवार रात उनकी कार नंबर एचआर 29एन 0957 घर के बाहर खड़ी थी। जब सोमवार सुबह उनकी नींद खुलने पर बाहर निकले तो कार नहीं थी। खोजबीन के बाद रुहेला ने इसकी सूचना पुलिस को दी।
इसी दौरान पता चला कि कार धनौरा गांव के पास सड़क किनारे खड़ी है। पीड़ित रुहेला पहुंचे तो कार के चारों पहिये, स्टेपनी, म्यूजिक सिस्टम, बैटरी व कार में रखा कैमरा गायब था। देहात थाना कार्यवाहक प्रभारी विनय आजाद ने बताया कि मामले की जांच शुरू कर दी गयी है।