फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Ultrasound center operator accused of raping woman on pretext of marriage

Hapur News: अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर शादी का झांसा देकर दुष्कर्म करने का आरोप

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 12 May 2026 10:43 PM IST
विज्ञापन
Ultrasound center operator accused of raping woman on pretext of marriage
गढ़मुक्तेश्वर। नगर में एक अल्ट्रासाउंड सेंटर संचालक पर एक गांव निवासी युवती ने शादी का झांसा देकर यौन शोषण करने का आरोप लगाया है। पुलिस ने पीड़िता की तहरीर पर युवक को हिरासत में लेकर पूछताछ शुरू कर दी है।
विज्ञापन


कोतवाली क्षेत्र निवासी युवती ने मामले में तहरीर दी है। इसमें उल्लेख किया है कि वह नगर में स्थित एक अल्ट्रासाउंड सेंटर पर रिसेप्शनिस्ट है।
पीड़िता का आरोप है कि सेंटर संचालक ने सात मार्च की दोपहर को शीतलपेय में नशीला पदार्थ मिलाकर पिला दिया और बेहोशी की हालत में दुष्कर्म की घटना को अंजाम दिया।
विज्ञापन

इसके बाद होश आने पर जब पुलिस से शिकायत करने की बात कही तो आरोपी ने घटना का वीडियो और फोटो वायरल करने की धमकी दी। इसके बाद पीड़िता से शादी करने का झांसा भी दिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़िता का कहना है कि कई बार शादी करने के लिए कहा तो मना करता रहा, इस बात को लेकर मारपीट भी की। इसके बाद पीड़िता ने आरोपी के खिलाफ तहरीर देकर कार्रवाई की मांग की।


सीओ स्तुति सिंह का कहना है कि पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है और पूछताछ की जा रही है। संभवत: युवक और युवती की कोर्ट मैरिज होने की बात चल रही है, फिलहाल युवती ने कार्रवाई करने से इन्कार कर दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed