{"_id":"67c330b8d9687526230068bf","slug":"ultrasaound-in-seal-center-hapur-news-c-135-1-hpr1002-121000-2025-03-01","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सील किए सेंटर में चल रहा अल्ट्रासाउंड, भाकियू ने किया हंगामा","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सील किए सेंटर में चल रहा अल्ट्रासाउंड, भाकियू ने किया हंगामा
Sat, 01 Mar 2025 09:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 01 Mar 2025 09:37 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। गढ़मुक्तेश्वर में स्वास्थ्य विभाग द्वारा सील किए सेंटर में अल्ट्रासाउंड होने का आरोप लगाते हुए भाकियू आंबेडकर के कार्यकर्ताओं ने सीएमओ कार्यालय में हंगामा किया। एक ही चिकित्सक के नाम से तीन क्लीनिक, अल्ट्रासाउंड सेंटर चलाने मुकदमा दर्ज कराने की मांग की।
भाकियू के संगठन प्रमुख डॉ.दिग्विजय भाटी ने बताया कि जो सेंटर बंद किया गया है, उसके संचालक के नाम पर मेरठ के मवाना, सिंभावली और गढ़ में सेंटर चल रहे हैं। महिला चिकित्सक को जो अधिकार नहीं हैं, वह भी किए जा रहे हैं।
स्वास्थ्य विभाग द्वारा गढ़मुक्तेश्वर स्थित अल्ट्रासाउंड सेंटर पर सील लगाई गई है। लेकिन यह सिर्फ दिखावे के लिए है, अभी भी सेंटर पर अल्ट्रासाउंड किए जा रहे हैं। इस पर सीएमओ ने नोडल अधिकारी से जानकारी ली और सख्त निर्देश दिए। हंगामा करने वालों में जिला अध्यक्ष मोहित, मुकुल प्रधान, अमित, रोहित प्रधान, अजय नयन, अवनेश यादव, दीपक ढिलौर मौजूद रहे।