{"_id":"67951a512fc309937000e3fb","slug":"two-thief-arrest-hapur-news-c-135-1-hpr1001-119643-2025-01-25","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: सेनेटरी के गोदाम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: सेनेटरी के गोदाम में चोरी का खुलासा, दो आरोपी गिरफ्तार
Sat, 25 Jan 2025 10:37 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Sat, 25 Jan 2025 10:37 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। नगर कोतवाली पुलिस ने चार दिन पहले पक्काबाग स्थित सेनेटरी गोदाम में हुई चोरी का खुलासा कर दो आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से सीवीपीसी पाइप के तीन बंडल व नकदी बरामद की है। आरोपियों में एक शातिर चोर व दूसरा चोरी का माल खरीदने वाला आरोपी शामिल है।
एसपी ज्ञानंजय सिंह ने बताया कि कोतवाली प्रभारी निरीक्षक मुनीष प्रताप सिंह व उनकी टीम ने शातिर चोर दीपक निवासी पन्नापुरी हापुड़ को स्वर्ग आश्रम रोड व चोरी का माल खरीदने वाले आरोपी वकील अहमद निवासी कुचेसर चौपला बिजली घर के सामने को कुचेसर चौराहे के पास से गिरफ्तार किया। दीपक ने अपने साथी के साथ मिलकर 21 जनवरी की देर रात नगर के मोहल्ला शिवपुरी निवासी प्रदीप बंसल की पक्काबाग स्थित सेनेटरी के गोदाम से सीवीपीसी के पाइप व फिटिंग के सामान की पेटी चोरी कर ली थी।
22 जनवरी की सुबह प्रदीप बंसल के गोदाम पर पहुंचने पर उन्हें चोरी की जानकारी हुई थी। इस संबंध में उन्होंने कोतवाली में रिपोर्ट दर्ज कराई थी।