फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Female students won 18 gold medals in the athletics competition.

Hapur News: एथलेटिक्स प्रतियोगिता में छात्राओं ने जीते 18 स्वर्ण पदक

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:17 PM IST
विज्ञापन
Female students won 18 gold medals in the athletics competition.
खेल प्रतियोगिता की श्रीमती ब्रह्मा देवी स्कूल की विजेता टीम। स्रोत: संस्थान
हापुड़। मोदीनगर मार्ग स्थित श्रीमती ब्रह्मदेवी बालिका विद्यालय की छात्राओं ने विभिन्न खेल प्रतियोगिताओं में शानदार प्रदर्शन करते हुए 18 स्वर्ण, 15 रजत पदक जीतकर जिले का नाम रोशन किया। 13 छात्राओं का चयन आगामी प्रांतीय एथलेटिक्स प्रतियोगिता के लिए किया गया है। प्रधानाचार्या मीनाक्षी यादव ने बताया कि एथलेटिक्स प्रतियोगिता गाजियाबाद में आयोजित की गई।
विज्ञापन

इसके अलावा 38वीं क्षेत्रीय विद्या भारती खो-खो प्रतियोगिता में भी विद्यालय की छात्राओं ने दमदार प्रदर्शन किया। 11 से 13 सितंबर तक देहरादून के सरस्वती विद्या मंदिर में हुई क्षेत्रीय खो-खो प्रतियोगिता में विद्यालय की 14 छात्राओं ने हिस्सा लिया। टीम ने शानदार खेल का प्रदर्शन करते हुए प्रथम स्थान प्राप्त किया। इसके साथ ही छात्राओं का चयन आगामी अखिल भारतीय खो-खो प्रतियोगिता के लिए भी हुआ है। विद्यालय की छात्राओं की इस उपलब्धि से शिक्षकों और अभिभावकों में खुशी का माहौल है। प्रधानाचार्या मीनााक्षी यादव और विद्यालय प्रबंधन ने विजेता एवं चयनित छात्राओं को बधाई देते हुए उनके उज्ज्वल भविष्य की कामना की।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed