फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   JMS World School team won the cricket match by two runs.

Hapur News: जेएमएस वर्ल्ड स्कूल टीम ने दो रन से जीता क्रिकेट मैच

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:21 PM IST
विज्ञापन
JMS World School team won the cricket match by two runs.
क्रिकेट मैच जीतने के बाद खुशी मनाते टीम के खिलाडी। स्रोत: एसोसिएशन
हापुड़। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी के मैदान पर जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ और ऋषभ अकादमी के बीच वार्म अप मैच खेला गया। इसमें जेएमएस वर्ल्ड स्कूल टीम ने दो रन से जीत दर्ज की। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल हापुड़ की टीम ने पहले बल्लेबाजी करते हुए 18.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 177 रन बनाए। इसमें यश ने 36 रन, रुद्र ने 35 रन, मानस ने 31 रन, फवाज ने 30 रन की पारी खेली। गुरु तेग बहादुर क्रिकेट अकादमी की तरफ से गेंदबाजी करते हुए अली ने चार विकेट, कबीर ने दो, नकुल ने दो, कार्तिक ने दो विकेट लिए।
विज्ञापन

लक्ष्य का पीछा करने उतरी ऋषभ अकादमी टीम ने 19.4 ओवर में 10 विकेट के नुकसान पर 175 रन ही बना सकी और दो रन से मैच हार गई। बल्लेबाजी करते हुए टीम की ओर देव ने 37 रन, निखिल ने 32 रन, कबीर ने 31 रन, नकुल ने 30 रन की पारी खेली। जेएमएस वर्ल्ड स्कूल की तरफ से गेंदबाजी करते हुए मानव ने तीन, फवाज ने दो, परमजीत ने दो, गोल्डन ने दो, संचित ने एक विकेट हासिल किया।
विज्ञापन

क्रिकेट कोच अतहर अली ने बताया कि इस टूर्नामेंट में जो टीम प्रतिभाग कर रही हैं उन्हीं स्कूल की टीम को वार्म अप मैच का मौका दिया जा रहा है। उनमें से जेएमएस वर्ल्ड की टीम शामिल है। यहां से बच्चे सीबीएससी स्कूल क्रिकेट ट्रायल व अन्य गतिविधियों में भी प्रतिभाग कर रहे हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed