फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
डाउनलोड करें

सब्सक्राइब करें
Hindi News ›   Uttar Pradesh ›   Hapur News ›   Admissions under the open merit system will begin today.

Hapur News: ओपन मेरिट के आज से होंगे प्रवेश

Ghaziabad Bureau गाजियाबाद ब्यूरो
Updated Tue, 15 Sep 2026 11:20 PM IST
विज्ञापन
Admissions under the open merit system will begin today.
एसएसवी डिग्री कॉलेज में दाखिला लेते छात्र-छात्राएं। संवाद
हापुड़। सीसीएसयू से संबद्ध कॉलेजों में ओपन मेरिट चस्पा कर दी गई है। बुधवार से तीन दिन तक चयनित छात्रों को प्रवेश दिया जाएगा। यह छात्रों के पास अंतिम अवसर होगा। पीजी में भी बची सीटों पर छात्रों को एडमिशन दिए जाएंगे। यूजी के बीए, बीएससी, बीकॉम कोर्सों में प्रवेश की प्रक्रिया चल रही है। शुरुआती चार मेरिट 60 फीसदी से अधिक अंकों पर लगीं। इस कारण कम अंक वाले छात्रों को प्रवेश नहीं मिल सके थे। विश्वविद्यालय के निर्देश पर कॉलेजों में अब ओपन मेरिट तैयार की गई है। एसएसवी पीजी कॉलेज में बीए की मेरिट सामान्य वर्ग के लिए 58.6, ओबीसी के लिए 43.4, एससी के लिए 46.4 फीसदी अंकों पर लगी है। बीएससी बायो की मेरिट अभी भी 75 फीसदी अंकों पर लगी है। इन कोर्सों में सीटें कम ही बची हैं। ऐसे में कम अंक वाले छात्रों को फिलहाल राहत मिलने के आसार नहीं हैं।
विज्ञापन

पीजी कोर्सों की अधिकांश सीटें भर चुकी हैं। एसएसवी कॉलेज में नो सीट का नोटिफिकेशन भी जारी कर दिया गया है। पीजी कोर्सों में सीटें बढ़ने का भी कोई विकल्प नहीं है। ऐसे में जिन छात्रों को प्रवेश नहीं मिले हैं उन्हें कहीं और विकल्प तलाशने होंगे।
विज्ञापन

ओपन मेरिट के प्रवेश 16 से 18 सितंबर तक होंगे। इसके अलावा एकेपी पीजी कॉलेज, किसान पीजी कॉलेज, केशन मारवाड़ डिग्री कॉलेज में भी प्रवेश प्रक्रिया जारी रहेगी।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

रहें हर खबर से अपडेट, डाउनलोड करें Android Hindi News App, iOS Hindi News App और Amarujala Hindi News APP अपने मोबाइल पे|
Get all India News in Hindi related to live update of politics, sports, entertainment, technology and education etc. Stay updated with us for all breaking news from India News and more news in Hindi.

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन

एड फ्री अनुभव के लिए अमर उजाला प्रीमियम सब्सक्राइब करें

Next Article

AU ऐप में पढ़ें

Followed