{"_id":"670ea7b424b03aae650fd528","slug":"two-roadways-conductor-fired-hapur-news-c-135-1-hpr1001-115974-2024-10-15","type":"story","status":"publish","title_hn":"Hapur News: दो परिचालकों की सेवा समाप्त, चार को नोटिस","category":{"title":"City & states","title_hn":"शहर और राज्य","slug":"city-and-states"}}
Hapur News: दो परिचालकों की सेवा समाप्त, चार को नोटिस
Tue, 15 Oct 2024 11:04 PM IST
गाजियाबाद ब्यूरो
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
संवाद न्यूज एजेंसी, हापुड़
Updated Tue, 15 Oct 2024 11:04 PM IST
विज्ञापन
हापुड़। रोडवेज डिपो में तैनात संविदा चालक व परिचालक अपनी मनमानी से बाज नहीं आ रहे हैं। बिना जानकारी दिए महीनों से गायब हो जाते हैं। एआरएम ने ऐसे दो लापरवाह परिचालकों की संविदा समाप्त कर चार अन्य को नोटिस जारी किए हैं।
हापुड़ रोडवेज डिपो से लखनऊ, बरेली, मुरादाबाद, दिल्ली, नोएडा, किठौर, मोदीनगर सहित विभिन्न मार्गों पर 129 बसों का संचालन होता है। अधिकतर बसों का संचालन संविदाकर्मियों पर ही निर्भर है और बसों के सापेक्ष पहले से ही चालक व परिचालकों की संख्या कम है।
इसके बाद भी संविदाकर्मी बिना बताए गायब हो जाते हैं, जिससे बसों का संचालन भी प्रभावित होता है। परिचालक नरेंद्र सिंह व दान सिंह करीब तीन माह से ड्यूटी से गायब चल रहे थे, उन्हें नोटिस भी भेजा गया लेकिन कोई जवाब नहीं मिला। इसके बाद दोनों परिचालकों की संविदा समाप्त कर दी गई है। एआरएम रणजीत सिंह ने बताया कि दो संविदा परिचालकोंं की संविदा समाप्त कर दी गई है और चार लापरवाह परिचालकों को नोटिस भेजकर तीन दिन के अंदर डिपो में उपस्थित होने के निर्देश दिए गए हैं।